PM Sauchalay Yojana 2026: शौचालय बनवाने के लिए सरकार दे रही है ₹12,000, यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन

PM Sauchalay Yojana 2026: क्या आपके घर में अब भी शौचालय नहीं है? अगर ऐसा है, तो अब आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार साल 2026 में उन सभी परिवारों की मदद कर रही है जिनके पास शौचालय बनवाने के पैसे नहीं हैं।

इस योजना में सरकार सीधे आपके बैंक खाते में ₹12,000 भेजती है ताकि आप अपने घर में एक अच्छा और पक्का शौचालय बनवा सकें। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको किसी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, आप घर बैठे ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में मैं आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देने वाला हूँ।

PM Sauchalay Yojana 2026: Quick Overview

योजना का नामप्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण/शहरी)
सहायता राशि₹12,000 (दो किश्तों में)
किसे मिलेगा लाभगरीब और जरूरतमंद परिवार
आवेदन का तरीकाऑनलाइन और ऑफलाइन
आवेदन फीसबिल्कुल मुफ्त (₹0)
आधिकारिक वेबसाइटswachhbharatmission.gov.in

किसे मिलेगा ₹12,000 का लाभ?

प्रधानमंत्री शौचालय योजना का लाभ केवल उन लोगों को मिलता है जो सरकार द्वारा तय की गई इन शर्तों को पूरा करते हैं:

  • आवेदक के घर में पहले से कोई पक्का शौचालय नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • परिवार के पास पहले से कोई चौपहिया वाहन (कार आदि) नहीं होना चाहिए।
  • बीपीएल (BPL) कार्ड धारक, छोटे किसान, और दिव्यांग व्यक्ति इस योजना के लिए पात्र माने जाते हैं।

प्रधान मंत्री शौचालय योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

फॉर्म भरते समय आपको इन कागजातों की जरूरत पड़ेगी, इन्हें पहले से तैयार रखें ताकि आवेदन रिजेक्ट न हो:

  • आधार कार्ड: पहचान और पते के प्रमाण के लिए।
  • बैंक पासबुक: पैसा सीधे खाते में आने के लिए (आधार से लिंक होना जरूरी)।
  • मोबाइल नंबर: रजिस्ट्रेशन और अपडेट पाने के लिए।
  • पासपोर्ट साइज फोटो: आवेदक की फोटो।
  • राशन कार्ड: परिवार की जानकारी के लिए।

Sauchalay Yojana Online Apply 2026: आवेदन प्रक्रिया

शौचालय योजना के लिए अब आप घर बैठे अपने मोबाइल से आवेदन कर सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया नीचे मैं विस्तार से बताया हूँ:

  • सबसे आप पहले आधिकारिक वेबसाइट swachhbharatmission.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Citizen Corner’ में जाकर ‘Application Form for IHHL’ पर क्लिक करें।
  • अब उसमे अपना मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
  • अब लॉगिन करें और लॉगिन करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमें अपनी निजी जानकारी और बैंक डिटेल्स भरें।
  • अब अपने बैंक पासबुक और फोटो को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में फॉर्म को सबमिट कर दें और एप्लीकेशन नंबर नोट कर लें।

निचे मैं एक वीडियो जोड़ रहा हूँ, जिसको देखकर आप और भी आसानी से प्रधान मंत्री शौचालय योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

शौचालय योजना की लिस्ट में नाम कैसे देखें?

आवेदन करने के बाद आपके गांव का सचिव या अधिकारी आपके घर का वेरिफिकेशन करेगा। इसके बाद नई लिस्ट जारी की जाती है:

लिस्ट देखने के लिए पोर्टल पर ‘Know your Status’ पर जाएं। वहां अपना राज्य, जिला और ब्लॉक चुनें। इसके बाद आपके सामने आपके क्षेत्र की सूची खुल जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

जरूरी सूचना – इस योजना के नियम सरकार समय-समय पर बदलती रहती है। कुछ राज्यों में मिलने वाला पैसा कम या ज्यादा हो सकता है। पूरी और पक्की जानकारी के लिए एक बार अपने गांव के प्रधान (सरपंच) या ब्लॉक ऑफिस में जाकर जरूर पूछें।

इस समय प्रधान मंत्री शौचालय योजना में बदलाव

2026 में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन फेज II में अब गांवों में कचरा प्रबंधन पर भी जोर है। पहले फेज से तुलना में मदद राशि वही है, लेकिन आवेदन आसान हो गया है।

विशेषताफेज I (2014-2019)फेज II (2020-2026)
मुख्य फोकसखुले में शौच मुक्त गांवस्वच्छता बनाए रखना और कचरा प्रबंधन
मदद राशि12,000 रुपये12,000 रुपये
लक्ष्यशौचालय निर्माणपूर्ण स्वच्छता और ODF प्लस
आवेदनमुख्य रूप से ऑफलाइनऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों

निष्कर्ष – PM Sauchalay Yojana 2026

PM Sauchalay Yojana 2026 न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देती है, बल्कि महिलाओं के सम्मान और बीमारियों से बचाव के लिए भी जरूरी है। ₹12,000 की यह मदद उन लोगों के लिए वरदान है जो आर्थिक तंगी के कारण शौचालय नहीं बनवा पा रहे थे।

अगर आपको और भी कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं, हम आपके कमेंट का जवाब जल्दी ही देने की कोशिश करेंगे। और अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो मेरे इस लेख को अपने सभी सोशल मीडिया पेज पर शेयर करें। 

दोस्तों, मेरा नाम बादल है, मैं करीब 3 साल से Make Money Online, Blogging, Finance पर आर्टिकल लिख रहा हूँ, और अपने इस ब्लॉग पर पैसे कमाने के Proven तरीकों और Finance के बारे में बताता हूँ।

Disclaimer:- किसी भी वेबसाइट पर अपना दस्तावेज अपडेट और फीस पेमेंट करने से पहले आप अपनी तरफ से रिसर्च जरूर करें। अगर Official Portal हो तभी वहां अपना दस्तावेज शेयर और Fees पैमेंट करें।

Leave a Comment