PM Mudra Loan Yojana 2026: नमस्कार दोस्तों, अगर आप भी अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का सपना देख रहे हैं, लेकिन पैसों की कमी आड़े आ रही है, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) अब और भी बड़े फायदे लेकर आई है।
साल 2026 में इस योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब छोटे व्यापारियों और युवाओं को अपना काम बढ़ाने के लिए 10 लाख की जगह 20 लाख रुपये तक का लोन बिना किसी गारंटी के मिल सकेगा। सरकार ने इसके लिए नई ‘तरुण प्लस’ कैटेगरी शुरू की है।
PM Mudra Loan Yojana 2026: Quick Overview
| योजना का नाम | विवरण |
| योजना | प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना (PMMY) |
| अधिकतम राशि | ₹20 लाख रुपये तक (पहले ₹10 लाख थी) |
| ब्याज दर | 8.5% से 12% सालाना (बैंक के अनुसार) |
| किसे मिलेगा | छोटे व्यापारी, दुकानदार, स्टार्टअप, युवा, महिलाएं |
| गारंटी (Collateral) | किसी गारंटी की जरूरत नहीं है |
| आवेदन माध्यम | ऑनलाइन (JanSamarth Portal) और बैंक ब्रांच |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.mudra.org.in / www.jansamarth.in |
PM मुद्रा लोन में हुआ बड़ा बदलाव: अब मिलेगा 20 लाख का लोन
दोस्तों प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत पहले केवल 10 लाख रुपये तक का ही लोन मिलता था। लेकिन बजट घोषणाओं के बाद अब इसे बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया गया है।
यह बढ़ी हुई राशि उन लोगों को मिलेगी जिन्होंने पहले ‘तरुण’ कैटेगरी का लोन लिया था और उसे समय पर चुका दिया है। सरकार का मकसद छोटे बिजनेस को बड़े उद्योगों में बदलना है। इसके लिए नई ‘तरुण प्लस’ (Tarun Plus) कैटेगरी बनाई गई है।
PM मुद्रा लोन की 4 मुख्य कैटेगरी
अपनी जरूरत के हिसाब से आप इन चार श्रेणियों में से किसी एक के लिए आवेदन कर सकते हैं:

- शिशु लोन (Shishu): नए छोटे काम के लिए ₹50,000 तक का लोन।
- किशोर लोन (Kishore): पुराने काम को थोड़ा बढ़ाने के लिए ₹50,000 से ₹5 लाख तक का लोन।
- तरुण लोन (Tarun): स्थापित बिजनेस के विस्तार के लिए ₹5 लाख से ₹10 लाख तक का लोन।
- तरुण प्लस (Tarun Plus): अब ₹10 लाख से लेकर ₹20 लाख तक का लोन मिलेगा।
PM मुद्रा लोन आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज कौन से लगेंगे?
दोस्तों इस PM मुद्रा लोन लेने के लिए आपको कुछ जरूरी कागजात बैंक को देने होंगे। इनकी लिस्ट नीचे निचे मैं दे दिया हूँ:
- आधार कार्ड और पैन कार्ड (पहचान के लिए सबसे जरूरी)।
- निवास प्रमाण पत्र (बिजली का बिल या राशन कार्ड)।
- बिजनेस का प्रमाण (दुकान का रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस)।
- पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट।
- पासपोर्ट साइज फोटो (2 प्रतियां)।
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो, आरक्षित वर्ग के लिए)।
PM मुद्रा लोन के लिए पात्रता क्या होनी चाहिए?
अगर आप PM मुद्रा लोन लेना चाहते हैं, तो आपको सरकार द्वारा तय की गई इन शर्तों को पूरा करना होगा जो निचे इस प्रकार हैं:
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए और उसकी उम्र 18 से 65 वर्ष के बीच हो।
- आपका पिछला कोई बैंक लोन बकाया (Defaulter) नहीं होना चाहिए।
- यह लोन केवल व्यापार, मैन्युफैक्चरिंग या सर्विस सेक्टर के लिए मिलता है।
- खेती से सीधे जुड़े काम (जैसे फसल उगाना) के लिए यह लोन नहीं है, लेकिन डेयरी या मछली पालन के लिए लिया जा सकता है।
PM मुद्रा लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
PM मुद्रा लोन के लिए अब आपको बैंक के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। बल्कि आप घर बैठे ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए आप इन स्टेप को फॉलो करें:

1. पात्रता की जाँच करें (Check Eligibility) – सबसे पहले www.jansamarth.in पोर्टल पर आपको कुछ आसान सवालों के जवाब देने होंगे। इसके आधार पर सिस्टम खुद तय करेगा कि आप किस मुद्रा स्कीम (शिशु, किशोर या तरुण) के लिए फिट हैं।
2. ऑनलाइन आवेदन (Apply Online) – पात्रता मिलने के बाद आपको अपनी बेसिक जानकारी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। यह सिस्टम इतना एडवांस है कि आपकी डिटेल्स को ऑटो-फिल और स्मार्ट एनालिटिक्स के जरिए वेरिफाई कर लेता है।
3. डिजिटल अप्रूवल पाएं (Get Digital Approval) – यहाँ आपको 200+ से ज्यादा बैंकों और लेंडर्स के ऑफर दिखाई देंगे। आप अपनी पसंद का बैंक चुन सकते हैं और आपको वहां से तुरंत डिजिटल अप्रूवल मिल जाता है।
4. अपने आवेदन को ट्रैक करें (Track Your Application) – आवेदन जमा करने के बाद, आप किसी भी समय अपने मोबाइल या कंप्यूटर से यह देख सकते हैं कि आपका लोन कहाँ तक पहुँचा है। यह सुविधा पूरी तरह रियल टाइम है।
नोट: ₹20 लाख तक का लोन केवल उन लोगों को मिलेगा जिनका क्रेडिट स्कोर अच्छा है और जिन्होंने पहले लिया गया तरुण लोन सही समय पर चुका दिया है।
- इन्हे भी पढ़ें – Azim Premji Scholarship Yojana 2026: 12वीं पास लड़कियों को हर साल मिलेंगे ₹30,000, जानें कैसे करें आवेदन?
- इन्हे भी पढ़ें – PM Awas Yojana 2026: अब सबको मिलेगा अपना पक्का घर, नई लिस्ट में अपना नाम यहाँ चेक करें
निष्कर्ष – PM Mudra Loan Yojana 2026
PM Mudra Loan Yojana 2026 छोटे व्यापारियों के लिए आत्मनिर्भर बनने का सबसे बड़ा जरिया है। बिना किसी गारंटी के 20 लाख रुपये तक का लोन मिलना वाकई एक बड़ी राहत है। मेरे हिसाब से अगर आप भी अपना बिजनेस बढ़ाना चाहते हैं, तो आज ही जरूरी दस्तावेज तैयार करें और आवेदन करें।
दोस्तों अगर आपको और भी कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं, हम आपके कमेंट का जवाब जल्दी ही देने की कोशिश करेंगे। और अगर आपको मेरा यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें।