Pashupalan Vibhag Bharti 2026: 10वीं पास के लिए ‘पशु मित्र’ के पदों पर सीधी भर्ती, यहाँ से भरें ऑफलाइन फॉर्म

Pashupalan Vibhag Bharti 2026 – दोस्तों अगर आप केवल 10वीं पास हैं और साल 2026 में सरकारी विभाग में काम करना चाहते हैं, तो आपके लिए बहुत अच्छी खबर है। पशुपालन विभाग ने मल्टीटास्क वर्कर (पशु मित्र) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपका चयन बिना किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के होगा। उम्मीदवारों का चुनाव केवल उनके फिजिकल टेस्ट और 10वीं के नंबरों के आधार पर किया जाएगा। चलिए इस भर्ती के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Pashupalan Vibhag Bharti 2026: Quick Overview

विवरणजानकारी
पद का नाममल्टी टास्क वर्कर (पशु मित्र)
कुल पद67
योग्यता10वीं पास
आयु सीमा18 से 45 साल
आवेदन का तरीकाऑफलाइन
अंतिम तिथि31 जनवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइटhttps://hpahdbt.hp.gov.in/

Disclaimer: यह भर्ती फिलहाल क्षेत्रीय स्तर पर (जैसे हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में) निकाली गई है। आवेदन करने से पहले अपने स्थानीय पशुपालन कार्यालय या आधिकारिक नोटिफिकेशन में एड्रेस की जाँच  जरूर कर लें।

पशुपालन विभाग भर्ती के पदों का नाम और काम

इस भर्ती के तहत ‘पशु मित्र’ या मल्टीटास्क वर्कर के रूप में नियुक्तियां की जा रही हैं। इनका मुख्य काम ग्रामीण क्षेत्रों में पशु सेवाओं में विभाग की मदद करना है।

  • पशु मित्र: यह गांवों में पशु टीकाकरण और बीमार जानवरों की देखभाल में डॉक्टरों की सहायता करते हैं।
  • मल्टीटास्क वर्कर: ऑफिस और फील्ड के छोटे-मोटे कार्यों को संभालना।

पशुपालन विभाग भर्ती के लिए योग्यता और आयु सीमा

दोस्तों पशुपालन विभाग ने इस नौकरी के लिए बहुत ही सरल नियम रखे हैं ताकि गांव के युवा भी इसका लाभ उठा सकें।

योग्यताविवरण
शैक्षणिक योग्यताकम से कम 10वीं पास (मैट्रिक) होना जरूरी है।
आयु सीमा18 साल से 45 साल के बीच (31 जनवरी 2026 तक)।
स्थानीय ज्ञानपशुपालन कार्यों की बेसिक जानकारी रखने वालों को प्राथमिकता मिलेगी।

पशुपालन विभाग भर्ती के सिलेक्शन प्रक्रिया: बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

जैसा कि मैं आपको बताया हूँ कि, इस भर्ती में कोई पेपर नहीं होगा। चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी:

  • फिजिकल टेस्ट (Staged 1): इसमें उम्मीदवार को 25 किलो का वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 1 मिनट में तय करनी होगी।
  • मेरिट लिस्ट (Stage 2): फिजिकल पास करने वाले उम्मीदवारों की 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी।

पशुपालन विभाग भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

दोस्तों यह भर्ती ऑफलाइन है, इसलिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट या बताए गए लिंक से फॉर्म डाउनलोड करना होगा और आवेदन करना होगा। जिसके लिए आप इन स्टेप को फॉलो करें:

  • सबसे पहले Application Form का प्रिंटआउट निकालें।
  • फॉर्म में अपना नाम, पिता का नाम, पता और 10वीं के नंबर सही-सही भरें।
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं और 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, और जाति प्रमाण पत्र की कॉपी साथ लगाएं।
  • तैयार फॉर्म को विभाग द्वारा बताए गए पते (Veterinary Office) पर 31 जनवरी 2026 तक डाक द्वारा भेजें या खुद जमा करें।

निष्कर्ष – Pashupalan Vibhag Bharti 2026

Pashupalan Vibhag Bharti 2026 उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो शारीरिक रूप से फिट हैं और अपने ही इलाके में काम करना चाहते हैं। आवेदन करने की कोई फीस नहीं है, इसलिए यह पूरी तरह निशुल्क है।

31 जनवरी की आखिरी तारीख का ध्यान रखें और उससे पहले ही अपना फॉर्म जमा कर दें ताकि डाक में देरी की वजह से आप पीछे न छूट जाएं। और मेरे इस लेख को अपने सभी दोस्तों को शेयर करना न भूलें।

दोस्तों, मेरा नाम बादल है, मैं करीब 3 साल से Make Money Online, Blogging, Finance पर आर्टिकल लिख रहा हूँ, और अपने इस ब्लॉग पर पैसे कमाने के Proven तरीकों और Finance के बारे में बताता हूँ।

Disclaimer:- किसी भी वेबसाइट पर अपना दस्तावेज अपडेट और फीस पेमेंट करने से पहले आप अपनी तरफ से रिसर्च जरूर करें। अगर Official Portal हो तभी वहां अपना दस्तावेज शेयर और Fees पैमेंट करें।

Leave a Comment