2026 में OctaFX से पैसे कैसे कमाएं? – 5 Proven तरीकों से 

OctaFX से पैसे कैसे कमाएं – दोस्तों अगर आप ट्रेडिंग करते होंगे तो आपने कभी न कभी OctaFX के बारे में जरूर सुना होगा जो की एक Trading Application है इसके जरिये शेयर बाजार में या करेंसी में पैसा लगाकर मुनाफा कमा सकते हैं। 

लेकिन बहुत लोगों को इसके बारे में नहीं पता होता है तो इसलिए मैं आज इस लेख को तैयार किया हूँ जिसमे OctaFX से पैसे कमाने के बारे में पूरी जानकारी बहुत ही आसान भाषा में दिया हूँ। 

मतलब अगर आप इस लेख को पूरा पढ़ते हैं तो Octafx से पैसे कमाने के सभी तरीकों के बारे में जान जायेंगे तो चलिए अब ज्यादा समय न लेते हुए इस लेख को शुरू करते हैं और OctaFX से पैसे कैसे कमाएं जाते हैं इसके बारे में जानते हैं। 

OctaFX क्या है?

दोस्तों, अगर सीधे शब्दों में कहूँ तो, OctaFX एक इंटरनेशनल Online Trading Broker है जो आपको दुनिया भर के Financial Markets में ट्रेड करने की सुविधा देता है।

इस प्लेटफॉर्म की शुरुआत साल 2011 में हुई थी। तब से लेकर आज तक इसने अपनी टेक्नोलॉजी में काफी बड़े बदलाव किए हैं। शुरुआत में यह सिर्फ एक छोटा सा ट्रेडिंग गेटवे था, लेकिन अब यह Copy Trading और कई एडवांस फीचर्स के लिए जाना जाता है।

OctaFX एक ऐसे पुल (Bridge) की तरह काम करता है, जो आपको और ग्लोबल मार्केट को आपस में जोड़ता है। इसके जरिए आप Currencies, Gold, Oil और यहाँ तक कि Indices में भी घर बैठे पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं।

पहले ट्रेडिंग करना बहुत मुश्किल था, लेकिन OctaFX ने अपने User-friendly Interface से इसे आसान बना दिया है। क्योंकि आप बस OctaFX ऐप डाउनलोड करते हैं, KYC कम्प्लीट करते हैं और सीधे लाइव मार्केट का एक्सेस पा लेते हैं।

इसमें पूरी प्रोसेस बहुत ही स्मूथ है इसमें अकाउंट बनाने के बाद, आप फंड्स Deposit करते हैं, फिर मार्केट एनालिसिस करके ट्रेड ओपन करते हैं और मुनाफा होने पर उसे सीधे अपने बैंक अकाउंट में Withdraw कर लेते हैं।

OctaFX पर Account कैसे बनाएं? (Step-by-Step)

चलिए दोस्तों पहले मैं आप लोगों को OctaFX में अकाउंट बनाना सिखाता हूँ, जब आपका इसमें अकाउंट बना रहेगा तभी आप OctaFX से पैसे कमाना शुरू कर पाएंगे तो OctaFX में अकाउंट बनाने के लिए आप निचे इन स्टेप को फॉलो करें:

Step#1 – सबसे पहले अपने फोन में Play Store ओपन करें और ‘OctaFX Trading App’ सर्च करके उसे इंस्टॉल कर लें। ऐप ओपन होते ही आपके सामने ‘Continue with Google’ का ऑप्शन आएगा। इस पर क्लिक करें ताकि आप अपनी ईमेल आईडी के जरिए डायरेक्ट साइन अप कर सकें।

Step#2 – अब आपके फोन में मौजूद ईमेल आईडी की लिस्ट दिखेगी, उसमें से अपनी पसंदीदा आईडी सिलेक्ट करें। इसके बाद आपको अपनी बेसिक डिटेल्स जैसे कंट्री, फोन नंबर और अपनी Date of Birth (जो आपके पैन कार्ड पर है) डालनी होगी। यहाँ आपसे ट्रेडिंग एक्सपीरियंस के बारे में पूछा जाएगा, जिसे आप अपनी जानकारी के अनुसार चुनकर ‘Confirm’ कर दें।

Step#3 – अगले स्टेप में आपको अपना ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म सेटअप करना होगा। यहाँ डिफॉल्ट रूप से ई-करेंसी USD और लेवरेज 1:500 सेट रहता है। फिलहाल के लिए आप ‘Skip for now’ पर क्लिक करके आगे बढ़ सकते हैं ताकि हम पहले प्रोफाइल वेरिफिकेशन यानी केवाईसी (KYC) पूरी कर सकें।

Step#4 – अब आपको अपनी केवाईसी पूरी करनी है, जिसके बिना आप पैसे विड्रॉ नहीं कर पाएंगे। ऐप की सेटिंग्स में जाकर ‘Account Verification’ पर क्लिक करें। यहाँ आपको अपने आधार कार्ड (या अन्य आईडी) के फ्रंट और बैक साइड की फोटो साफ-साफ अपलोड करनी है। अगर फोटो रिजेक्ट होती है, तो आप ‘e-Aadhaar’ की पीडीएफ भी अपलोड कर सकते हैं।

Step#5 – डॉक्यूमेंट सबमिट करने के बाद 5 से 10 मिनट इंतज़ार करें। जैसे ही आपका अकाउंट ‘Verified’ हो जाए, आप ‘Deposit’ बटन पर क्लिक करके पैसे ऐड कर सकते हैं। आप Google Pay या UPI का इस्तेमाल करके कम से कम ₹1500 से शुरुआत कर सकते हैं। पेमेंट करने के बाद UTR Number डालना न भूलें ताकि आपका बैलेंस तुरंत अपडेट हो जाए।

OctaFX से पैसे कमाने के Legit तरीके

चलिए अब इस लेख के मुख्य पॉइंट पर लेकर चलते हैं और OctaFX से पैसे कमाने के कुछ बेहतरीन तरीकों के बारे में जानते हैं। 

#1 – Forex Trading से पैसे कमाएं

दोस्तों, OctaFX पर पैसे कमाने का सबसे पहला और पॉपुलर तरीका Forex Trading ही है। इसमें आपको दुनिया भर की Currencies (जैसे USD, EUR, INR) के उतार-चढ़ाव पर ट्रेड करना होता है। जब किसी करेंसी की वैल्यू बढ़ने वाली होती है, तब आप उसे होता हैं और बढ़ते ही बेच देना होता है।

हालांकि इस प्रोसेस को शुरू करने के लिए आपको सबसे पहले मार्केट का Technical Analysis करना होगा। अगर आप मेरी बात मानो तो सीधे रियल मनी लगाने के बजाय, आप कुछ दिन Demo Account पर प्रैक्टिस करें। इससे आपको समझ आएगा कि चार्ट्स कैसे काम करते हैं और कब ‘Buy’ या ‘Sell’ का ऑर्डर लगाना है।

जब आप कॉन्फिडेंट हो जाएं, तब कम से कम Deposit के साथ अपना रियल अकाउंट एक्टिवेट करें। मार्केट में सही समय पर एंट्री लेने के बाद, जैसे ही करेंसी का रेट आपके फेवर में जाता है, आपका प्रॉफिट बढ़ना शुरू हो जाता है और सही समय पर ट्रेड क्लोज करें।

फिर जितना भी फुनाफ़ा होगा वो पैसा आपके OctaFX वॉलेट में दिखने लगेगा। इसके बाद आप अपनी पसंद के Payment Method जैसे UPI या बैंक ट्रांसफर के जरिए उस पैसे को अपने बैंक खाते में Withdraw कर सकते हैं। यह पूरा प्रोसेस 2026 में और भी फ़ास्ट हो गया है।

#2 – Copy Trading से पैसे कमाएं

अगर आपको ट्रेडिंग की ज्यादा नॉलेज नहीं है, तो Copy Trading आपके लिए सबसे बेस्ट तरीका है। इसमें आपको खुद मार्केट एनालिसिस नहीं करना पड़ता है, बल्कि आप किसी एक्सपर्ट ट्रेडर की ट्रेड्स को अपने अकाउंट पर कॉपी करते हैं।

इसके लिए आपको OctaFX ऐप में Copytrading सेक्शन में जाना होगा। वहाँ आपको बहुत सारे ‘Master Traders’ की लिस्ट दिखेगी। आप उनका पिछला परफॉरमेंस और प्रॉफिट रेश्यो चेक करके उन्हें ‘Follow’ कर सकते हैं, जिससे आपकी कमाई शुरू हो जाएगी।

जैसे ही आपका चुना हुआ मास्टर ट्रेडर कोई ट्रेड ओपन करेगा, वही ट्रेड आपके अकाउंट में भी ऑटोमैटिक लग जाएगी। जब उसे प्रॉफिट होगा, तो आपको भी प्रॉफिट मिलेगा। बदले में आपको उसे अपनी कमाई का छोटा सा हिस्सा कमिशन देना होगा।

इसके लिए आपको अपने वॉलेट में फंड डिपॉजिट करना है और एक अच्छा मास्टर ट्रेडर चुनकर ‘Start Copying’ पर क्लिक करना है। इसके बाद आपका काम खत्म और आपका पैसा आपके लिए काम करना शुरू कर देता है।

#3 – Demo से Live Trading Tak Strategy

दोस्तों, अगर आप बिना पैसा खोए ट्रेडिंग सीखना चाहते हैं, तो सबसे पहले OctaFX पर एक Demo Account खोलें। यहाँ आपको वर्चुअल कैश मिलता है जिससे आप असली मार्केट की हलचल को बिना किसी रिस्क के समझ सकते हैं।

जब आप डेमो अकाउंट में अपनी Strategy टेस्ट कर लें और लगातार प्रॉफिट बनाने लगें, तब अपना Real Account एक्टिवेट करें। इसके लिए अपनी प्रोफाइल वेरिफाई करें और कम से कम 1500 से 2000 रुपये Deposit करके शुरुआत करें।

लाइव ट्रेडिंग शुरू करते समय हमेशा Stop Loss का इस्तेमाल करें ताकि आपका पूरा बैलेंस जीरो न हो। धीरे-धीरे छोटे लॉट साइज से ट्रेड करें और जब आपका कॉन्फिडेंस बढ़ जाए, तब अपनी इन्वेस्टमेंट बढ़ाकर आप मोटा Profit कमा सकते हैं।

#4 – Affiliate Program से पैसे कमाएं

अगर आप बिना ट्रेडिंग किए OctaFX से कमाई करना चाहते हैं, तो इनका Affiliate Program आपके लिए बेस्ट है। इसमें आपको बस अपना एक यूनिक Referral Link जेनरेट करना होता है और उसे सोशल मीडिया या दोस्तों के साथ शेयर करना होता है।

जब भी कोई आपके लिंक से OctaFX पर रजिस्टर करके ट्रेडिंग शुरू करता है, तो आपको उनके हर ट्रेड पर Commission मिलता है। इसके लिए आप अपने डैशबोर्ड के ‘IB Area’ में जाकर अपना रेफरल लिंक कॉपी करें और उसे प्रमोट करना शुरू कर दें।

जैसे-जैसे आपके रेफर किए हुए लोग एक्टिव होकर ट्रेड करेंगे, आपका कमीशन बढ़ता जाएगा। और इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आपको सिर्फ एक बार मेहनत करनी है और जब तक वो यूजर ट्रेड करेगा, आपको उसकी कमाई का हिस्सा मिलता रहेगा।

इसके आप ट्रेडिंग से जुड़े WhatsApp Groups या Telegram चैनल बना सकते हैं। वहाँ अपनी स्ट्रैटेजी शेयर करें और साथ में अपना रेफरल लिंक दें, जिससे लोग आपके दिए हुए रेफरल लिंक जुड़ेंगे। और आपकी Passive Income शुरू हो जाए।

OctaFX Trading Strategy for Beginners

जितने भी नए लोग होते हैं तो गलत तरीके से OctaFX से ट्रेडिंग करने लगते हैं जिससे उनका बहुत ज्यादा नुकसान हो जाता है चलिए अब मैं नए लोगों को लिए कुछ Strategy शेयर करता हूँ जो निचे इस प्रकार हैं:

  • ट्रेडिंग शुरू करने से पहले छोटे लॉट साइज (Lot size) का चुनाव करें। ज़्यादा लालच के चक्कर में बड़े उधार (Leverage) से बचें, वरना नुकसान का खतरा बढ़ सकता है।
  • हर ट्रेड में स्टॉप लॉस (Stop loss) ज़रूर लगाएं। यह आपके पैसों को डूबने से बचाता है और तय करता है कि आपको कितना मुनाफा (Take profit) लेकर बाहर निकलना है।
  • एक ही बार में सारा पैसा न लगाएं। अपने कुल बजट का केवल 1 या 2 प्रतिशत ही एक ट्रेड में इस्तेमाल करें ताकि आपका पैसा सुरक्षित बना रहे।
  • बिना जानकारी के कहीं भी पैसा न लगाएं। बार-बार ट्रेड करने (Overtrading) और लालच या गुस्से में आकर फैसला लेने से हमेशा बचना चाहिए, क्योंकि इससे नुकसान होता है।

OctaFX से कितना पैसा कमा सकते हैं?

देखिये दोस्तों OctaFX से आप कितना पैसा कमा सकते हैं उसका कोई सटीक जवाब नहीं हैं क्योंकि कुछ लोगों को ट्रेडिंग में अच्छा अनुभव होता है तो वो इससे ज्यादा कमाई कर पाते हैं। और जिनको अनुभव नहीं होता है वो ज्यादा कमाई नहीं कर पते हैं। जो निचे मैं जानकारी दिया हूँ। 

  • नए लोगों की कमाई: जो लोग अभी सीख रहे हैं, उनकी कमाई अक्सर कम होती है। शुरुआत में ज़्यादातर लोग छोटा मुनाफ़ा कमाते हैं या कभी-कभी नुकसान भी उठाते हैं।
  • अनुभवी ट्रेडर्स की आय: जिन लोगों को बाज़ार की अच्छी समझ होती है, वे अपनी समझ और तकनीक का इस्तेमाल करके अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।
  • कमाई का सच: बाज़ार में “गारंटीड इनकम” जैसा कुछ नहीं होता हैं। जो लोग कहते हैं कि पैसा पक्का डबल होगा, वे अक्सर गलत जानकारी देते हैं।

ट्रेडिंग से पैसे कमाने के लिए आपको बहुत सब्र और अभ्यास की ज़रूरत होती है। अगर आप बिना सोचे-समझे पैसे लगाते हैं, तो फायदे की जगह नुकसान होने का डर बना रहता है।

OctaFX से पैसे कैसे निकालें?

चलिए दोस्तों अब मैं आपको OctaFX में अपने कमाए हुए पैसे को कैसे विथड्रॉ करते हैं इसके बारे में बताता हूँ, जिसके लिए आप निचे इन स्टेप्स को फॉलो करें:

Step#1 – सबसे पहले अपने फोन में OctaFX App को ओपन करें। होम स्क्रीन पर ही आपको अपना उपलब्ध बैलेंस (जैसे $55) दिखाई देगा। इसके ठीक नीचे दिए गए ‘Withdraw’ बटन पर क्लिक करें ताकि आप पेमेंट मेथड वाले पेज पर पहुँच सकें।

Step#2 – अगले पेज पर आपको पैसे निकालने के कई तरीके मिलेंगे जैसे कि India Local Bank, TRC20, या ERC20। अगर आप सीधे अपने बैंक खाते में पैसा चाहते हैं, तो ‘India Local Bank’ वाले ऑप्शन को सिलेक्ट करें, क्योंकि यह सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है।

Step#3 – अब आपको वह अमाउंट डालनी होगी जिसे आप विड्रॉ करना चाहते हैं (जैसे $25)। यहाँ अच्छी बात यह है कि ऐप ऑटोमैटिकली उसे Indian Rupees में कैलकुलेट करके दिखा देगा कि आपके बैंक खाते में कुल कितने पैसे जमा होंगे।

Step#4 – इसके बाद अपनी बैंक डिटेल्स भरें। सबसे पहले अपना बैंक (जैसे SBI या HDFC) चुनें, फिर अपने बैंक का IFSC Code और अपना अकाउंट नंबर सही-सही भरें। ध्यान रहे कि यहाँ नाम वही होना चाहिए जो आपके OctaFX प्रोफाइल में है।

Step#5 – आखिर में, अपना OctaFX PIN डालें और ‘Request’ बटन पर क्लिक करें। आपके सामने एक कन्फर्मेशन पेज आएगा, जहाँ डिटेल्स चेक करके ‘Confirm’ कर दें। आमतौर पर पैसा 5-10 मिनट में आ जाता है, लेकिन कभी-कभी इसमें 3 बिजनेस डेज तक का समय लग सकता है।

OctaFX में पैसे Deposit कैसे कैसे करें?

जैसा की मैं आपको पहले ही बता दिया हूँ की OctaFX से पैसे कमाने के लिए आपको ट्रेडिंग करना होता है लेकिन इसके लिए आपके वॉलेट में पैसे होने चाहिए तो वॉलेट में पैसे डालने के लिए आप निचे इन स्टेप को फॉलो करें:

  • Step#1 – सबसे पहले अपनी OctaFX ऐप को ओपन करें और ऊपर की तरफ दिख रहे ‘Deposit’ बटन पर क्लिक करें। यहाँ आपको पेमेंट के कई तरीके दिखेंगे, जैसे UPI, Google Pay, PhonePe और Local Bank तो इनमे से कोई भी ऑप्शन चुनें।
  • Step#2 – अब आपको वह राशि (Amount) डालनी है जो आप जमा करना चाहते हैं। OctaFX में आप कम से कम ₹1500 डिपॉजिट कर सकते हैं। राशि डालने के बाद नीचे दिख रहे ‘Next’ बटन पर क्लिक करें, जहाँ आपको एक QR Code या UPI ID दिखाई देगी।
  • Step#3 – उस QR Code का स्क्रीनशॉट लें या UPI ID को कॉपी करें और अपने पेमेंट ऐप (जैसे Google Pay) में जाकर पेमेंट पूरा कर दें। पेमेंट होने के बाद, उस ट्रांजैक्शन की डिटेल्स में जाकर 12 अंकों का UTR Number या ट्रांजैक्शन आईडी को कॉपी कर लें।
  • Step#4 – अब वापस OctaFX ऐप पर आएं और वहां खाली बॉक्स में वह UTR Number पेस्ट कर दें। यह स्टेप बहुत जरूरी है क्योंकि इसी से आपका पेमेंट ट्रैक होता है। इसके बाद ‘Confirm’ पर क्लिक करें और बस कुछ ही मिनटों में पैसा आपके ट्रेडिंग वॉलेट में आ जाएगा।

OctaFX के फायदे और नुकसान

चलिए दोस्तों अब मैं आप लोगों को OctaFX के कुछ फायदे और नुकसान के बारे में बताता हूँ जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए:

OctaFX के फायदे

  • इसका डिज़ाइन इतना साफ़ है कि कोई भी नया व्यक्ति इसे आसानी से चला सकता है और चीज़ें समझ सकता है।
  • इसमें आपको नकली पैसों के साथ प्रैक्टिस करने का मौका मिलता है। इससे आप बिना असली पैसे खोए ट्रेडिंग करना अच्छी तरह सीख सकते हैं।
  • अगर आपको ट्रेडिंग नहीं आती है, तो आप माहिर लोगों के ट्रेड को कॉपी कर सकते हैं। इससे आप उनके अनुभव का लाभ उठाकर पैसे कमा सकते हैं।
  • जब आप मुनाफा कमाते हैं, तो अपने पैसे को बैंक खाते में पाना बहुत आसान और तेज़ होता है। इसमें ज़्यादा समय इंतज़ार नहीं करना पड़ता।

OctaFX के नुकसान

  • शेयर बाजार और मुद्रा बाज़ार बहुत तेज़ी से ऊपर-नीचे होता है। अगर आपकी समझ सही नहीं है, तो आपके पैसे डूबने का खतरा हमेशा बना रहता है।
  • शुरुआत करने वालों के लिए इसे पूरी तरह समझना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। बिना सही जानकारी के पैसा लगाना नुकसानदेह साबित हो सकता है।

कुल मिलाकर OctaFX उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो सब्र के साथ बाज़ार को सीखना चाहते हैं। अगर आप सावधानी से और जानकारी के साथ कदम बढ़ाएंगे, तो जोखिम को कम किया जा सकता है।

OctaFX से पैसे कमाने का Beginners के लिए Tips

OctaFX पर ट्रेडिंग शुरू करना रोमांचक हो सकता है, लेकिन नए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। पैसे कमाने और अपने फंड को सुरक्षित रखने के लिए यहाँ कुछ बहुत ही आसान और काम के टिप्स दिए गए हैं:

  • सीखने पर ध्यान दें (Learning Resources): ट्रेडिंग शुरू करने से पहले ऐप पर मौजूद वीडियो और लेख ज़रूर देखें। बाज़ार कैसे काम करता है, यह समझना आपके लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी है।
  • कम पैसों से शुरुआत (Small Capital): शुरू में बहुत ज़्यादा पैसे न लगाएं। छोटी रकम से शुरुआत करें ताकि अगर नुकसान भी हो, तो आप पर कोई बड़ा बोझ न पड़े और आप सीख सकें।
  • रोजाना मुनाफ़े का लालच न करें: हर दिन पैसे कमाने का लक्ष्य न रखें। बाज़ार हमेशा एक जैसा नहीं रहता, इसलिए कभी-कभी इंतज़ार करना और सही मौके पर ही पैसे लगाना बेहतर होता है।
  • ताज़ा खबरों पर नज़र (Market Updates): दुनिया में क्या चल रहा है, इसकी जानकारी रखें। बड़ी खबरों का असर बाज़ार पर पड़ता है, इसलिए न्यूज़ और अपडेट्स को रोज़ाना फॉलो करने की आदत डालें।

ऊपर दिए गए तरीकों को अपनाकर आप धीरे-धीरे ट्रेडिंग की दुनिया में अपनी जगह बना सकते हैं। याद रखें कि यहाँ सब्र और जानकारी ही आपको लंबे समय तक सफल बनाने में मदद करेगी।

इन्हे भी पढ़ें –

FAQs – OctaFX से पैसे कैसे कमाएं?

Q1. क्या OctaFX से रोज पैसा कमा सकते हैं? 

Ans:- हाँ, यहाँ आप बाज़ार की चाल समझकर रोज पैसे कमा सकते हैं। लोग यहाँ कम दाम में करेंसी खरीदकर और बढ़े हुए दाम पर बेचकर मुनाफा कमाते हैं। हालांकि, इसमें जोखिम भी होता है, इसलिए सावधानी बहुत ज़रूरी है।

Q2. OctaFX Minimum Deposit कितना है? 

Ans:- यहाँ आप लगभग ₹1500 से ₹2000 के बीच निवेश शुरू कर सकते हैं। यह राशि समय-समय पर बदलती रहती है। कम पैसों से शुरू करना हमेशा अच्छा होता है ताकि आप बिना किसी बड़े डर के ट्रेडिंग सीख सकें।

Q3. क्या बिना Investment Octafx से पैसे कमा सकते हैं? 

Ans:- जी हाँ, इसके Affiliate प्रोग्राम के ज़रिए आप बिना एक भी रुपया लगाए पैसे कमा सकते हैं। आपको बस दूसरों को ऐप का लिंक शेयर करना होता है। जब वे ट्रेडिंग करेंगे, तो आपको उसका कमीशन मिलेगा।

Q4. नए लोगों के लिए OctaFX कैसा है? 

Ans:- नए लोगों के लिए यह काफी अच्छा है क्योंकि इसमें “डेमो अकाउंट” मिलता है। इसमें आप नकली पैसों से ट्रेडिंग की प्रैक्टिस कर सकते हैं। जब आप अच्छे से सीख जाएं, तभी अपना असली पैसा बाज़ार में लगाएं।

निष्कर्ष OctaFX से पैसे कैसे कमाएं?

OctaFX पर काम शुरू करना बहुत सरल है, लेकिन इसे सीखने में समय देना पड़ता है। अगर आप सब्र के साथ बाज़ार को समझेंगे, तो भविष्य में यह आपके लिए कमाई का एक अच्छा जरिया बन सकता है।

शुरुआत हमेशा छोटे निवेश से करें और लालच में आकर कभी भी बड़ी रकम दांव पर न लगाएं। धीरे-धीरे अभ्यास करने से आप ट्रेडिंग की बारीकियों को समझ पाएंगे और अपने पैसों को सुरक्षित रख पाएंगे।

हमें पूरी उम्मीद है कि आपको OctaFX से पैसे कैसे कमाएं इसकी पूरी जानकारी मिल गई होगी। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो इसे अपने सोशल मीडिया पर ज़रूर शेयर करें ताकि और लोग भी सीख सकें।

दोस्तों मैं एक ब्लॉगर और हिंदी कंटेंट राइटर हूँ, और पिछले 3 साल से कंटेंट लिख रहा हूँ मुझे Make Money, Yojana, Jobs, Letest Updates टॉपिक पर कंटेंट लिखना बहुत अच्छा लगता है।

Leave a Comment