Monetizedeal से पैसे कैसे कमाएं – दोस्तों क्या आप भी घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप के जरिये पैसा कमाना चाहते हैं तो ऐसे में Monetizedeal आपके लिए बहुत बढ़िया ऑप्शन है। यह एक पैसा कमाने वाली वेबसाइट हैं जिसमे कुछ डिजिटल प्रोडक्ट होते हैं जिन्हे अपने एफिलिएट लिंक द्वारा बेचना होता है।
और जब वह प्रोडक्ट कोई ब्यक्ति आपके एफिलिएट लिंक द्वारा खरीदता है तो आपको पैसे मिलते हैं। मुझे लगता है इतना जानकर आप खुश हो रहे होंगे और Monetizedeal से पैसे कमाने के बारे में पूरी जानकारी लेना चाहते होंगे।
तो इसके लिए आप इस लेख को पूरा पढ़ें जिसमे मैं आपको Monetizedeal से पैसे कमाने की पूरी जानकारी बहुत आसान भाषा में बताया हूँ। अगर आप इस लेख को पूरा पढ़ते हैं तो Monetizedeal से पैसे कमाना सीख जायेंगे।
Monetizedeal के बारे में जानकारी
Monetizedeal एक पैसा कमाने वाली वेबसाइट है जिसमे आपको Amazon, Flipkart, Myntra, Ajio के प्रोडक्ट को अपने एफिलिएट लिंक द्वारा बेचना होता है जिसके बदले आपको पैसे मिलते हैं। अब तो आपके मन में सवाल उठ ही रहा होगा की आखिर किस तरह के प्रोडक्ट बेचने होते हैं।
तो मैं आपको बता देता हूँ कि इसमें आपको डिजिटल प्रोडक्ट जैसे क्रेडिट कार्ड बेचकर , बैंक अकाउंट खोलकर , डिमैट अकाउंट खोलकर आदि तरीकों से पैसा कमा सकते हैं।
Monetizedeal से पैसे कैसे मिलते हैं?
Monetizedeal क्या होता है इसके बारे में तो आप जान ही चुके हैं तो चलिए अब मैं आपको बताता हूँ कि इसमें पैसे कैसे मिलते हैं। देखिये दोस्तों जब किसी भी बड़ी कंपनी को अपने प्रोडक्ट बेचने की जरूरत होती है तो वो Monetizedeal के पास जाते हैं।
और बोलते हैं आप मेरा यह प्रोडक्ट अपनी वेबसइट पर लिस्ट कर दो जब कोई ब्यक्ति आपके वेबसाइट के माध्यम से हमारा प्रोडक्ट खरीदेगा तो आपको पैसे मिलेंगे।
तो जब हम और आप जैसे लोग Monetizedeal के साथ जुड़कर उन कंपनी के प्रोडक्ट बिकवाने में मदद करते हैं तो और जब प्रोडक्ट बिक जाता तो Monetizedeal को वो कंपनी पैसे देती है जिसमे से कुछ पैसे आपको मिलते हैं और कुछ पैसे Monetizedeal अपने पास रखती है।
Monetizedeal वेबसाइट में रजिस्टर कैसे करें?
देखिये अगर आप Monetizedeal से पैसे कमाना चाहते हैं तो आपको इसमें रजिस्टर यानि की Sign Up करना पड़ेगा। उसके बाद ही आप किसी प्रोडक्ट का एफिलिएट लिंक क्रिएट कर पाएंगे तो Monetizedeal में रजिस्टर करने के लिए आप इन स्टेप को फॉलो करें।
- सबसे पहले आप Monetizedeal वेबसाइट पर जाये फिर सबसे ऊपर ही आपको Sign Up का ऑप्शन दिखेगा।
- अब उस Sign Up के ऑप्शन पर क्लिक करें क्लिक करते ही दूसरे पेज पर रेडिरेक्ट हो जायेंगे जिसमे आपको Account Create करना होगा।

- तो इसमें आपको अकाउंट बनाने के लिए अपनी थोड़ी बहुत जानकारी देनी होगी जैसे आपकी कंपनी का नाम, आपका नाम, आपका नंबर, ईमेल, पासवर्ड इन सभी जानकारी को भरके आप Term & Condition accept करके Register बटन पर क्लिक करें।

- इतना करने के बाद आप Monetizedeal में अकाउंट बन जायेगा और उसमे जितने भी प्रोडक्ट लिस्ट होगें उनके एफिलिएट लिंक क्रिएट करके आप बेच सकते हैं।
Monetizedeal के प्रोडक्ट कैसे बेचें?
दोस्तों अब तो Monetizedeal पर अकाउंट आपका बन चूका है तो अब बारी आती है प्रोडक्ट बेचने की क्योंकि जब तक आप इसमें प्रोडक्ट नहीं बेचेंगे तब तक आपकी कमाई नहीं होगी तो प्रोडक्ट बेचने के लिए निचे आप इन प्रोसेस को फॉलो करें।
Step1. प्रोडक्ट चुनें
दोस्तों अगर आप सच में Monetizedeal से पैसा कमाना चाहते हैं तो आपको पहले अच्छा सा प्रोडक्ट चुनना होगा। यानी पहले आप देखें कौन सा प्रोडक्ट आप बेच सकते हैं क्योंकि अलग-अलग प्रोडक्ट की जरूरत अलग-अलग ब्यक्ति होती है।
जैसे मान लीजिये आपका कोई दोस्त है जिसको डीमेट अकाउंट खोलने की जरूरत है तो उसको क्रेडिट देंगे वो नहीं लेगा तो ऐसे आपको उसका Demat Account ही खोलना पड़ेगा। इसलिए प्रोडक्ट चुनना बहुत जरूरी होता है।
Step2. बेचने के लिए प्लेटफार्म चुने
जब आप प्रोडक्ट चुन लेते हैं तो उसको बेचने के लिए आप प्लेटफार्म चुने जैसे अगर आप किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कंटेंट बनाते हैं तो वीडियो बनाते समय आप उस प्रोडक्ट के बारे में बताएं जिसको बेचना चाहते हैं, और वीडियो के bio में प्रोडक्ट का एफिलिएट लिंक जोड़ें।
तो जितने भी लोग आपकी वीडियो देखेंगे उनको उस प्रोडक्ट के बारे में पता चलेगा अगर उनको उस प्रोडक्ट की जरूरत होगी तो आपके एफिलिएट लिंक द्वारा उस प्रोडक्ट को खरीदेंगे तो आपको पैसे मिलेंगे।
अगर आप कंटेंट नहीं बनाते हैं यानी सोशल मीडिया पर आपकी ज्यादा Followers नहीं हैं तो ऐसे में आप Google Ads या Meta Ads चलाकर प्रोडक्ट को प्रोमोट कर सकते हैं।
Step3. पेमेंट लें
देखिये दोस्तों अब मैं आपको प्रोडक्ट बेचना बता ही दिया हूँ तो जब आप प्रोडक्ट बेच लेते हैं तो उससे मिलाने वाला जितना भी कमीशन होता है वो आपके अकाउंट में जुड़ जाता है फिर बाद में उसको UPI या Bank के जरिये निकाल सकते हैं।
क्या सच में Monetizedeal से पैसे कमा सकते हैं?
मुझे लगता है कि आपके मन अभी एक सवाल रहा होगा कि क्या Monetizedeal सच में पैसे देता है तो मैं आपको बता देता हूँ। Monetizedeal पैसा कमाने वाली रियल वेबसाइट हैं अगर आप इसके प्रोडक्ट बेचते हैं तो आपका कमीशन जरूर मिलता है। जिसको बहुत आसानी से आप अपने बैंक में भी ट्रांसफर कर सकते हैं।
FAQs – Monetizedeal In Hindi!
Q1. MonetizeDeal से कम से कम (Minimum) कितने पैसे निकाल सकते हैं और पेमेंट कब मिलती है?
Ans: MonetizeDeal में पेमेंट निकालने के लिए आपके वॉलेट में कम से कम ₹500 होने चाहिए हालाकिं ये हर समय बदलता रहता है। जहाँ तक पेमेंट के समय की बात है, तो एफिलिएट मार्केटिंग में किसी भी सेल को ‘Confirm’ होने में 30 से 60 दिन का समय लग सकता है। एक बार जब ब्रांड की तरफ से सेल वेरिफाई हो जाती है, तो आप इसे अपने बैंक अकाउंट या UPI के जरिए तुरंत निकाल सकते हैं।
Q2. क्या MonetizeDeal जॉइन करने के लिए पैसे देने पड़ते हैं या यह फ्री है?
Ans: MonetizeDeal पर अकाउंट बनाना और इसके ऑफर्स को प्रमोट करना पूरी तरह से फ्री है। अगर आपसे कोई इस प्लेटफॉर्म पर काम दिलाने के नाम पर पैसों की मांग करता है, तो सावधान रहें। यहाँ आपकी कमाई सिर्फ आपके द्वारा बेचे गए प्रोडक्ट्स या सफल रेफरल्स पर मिलने वाले कमीशन से होती है।
निष्कर्ष – Monetizedeal से पैसे कैसे कमाएं?
दोस्तों अगर आप मेरी राय मानो तो वही प्रोडक्ट प्रोमोट करें जिस प्रोडक्ट की जरूरत ज्यादा लोगों को हो क्योंकि जब ऐसे प्रोडक्ट प्रोमोट करेंगे तो प्रोडक्ट ज्यादा तेजी से बिकेगा और आपकी कमाई भी ज्यादा होगी।
मुझे पूरा भरोसा है इस लेख को यहाँ तक पढ़ने के बाद आप Monetizedeal से पैसे कमाना सीख गए होंगे। अगर फिर भी कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछें और मेरे इस लेख Monetizedeal से पैसे कैसे कमाएं को अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें।