Home Guard Bharti 2026: 7वीं और 10वीं पास के लिए 1200+ पदों पर सीधी भर्ती, यहाँ से भरें ऑनलाइन फॉर्म

Home Guard Bharti 2026 – नमस्कार दोस्तों सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए साल 2026 की एक और बड़ी खुशखबरी आ गई है। होम गार्ड विभाग ने 1,256 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपका चयन केवल शारीरिक परीक्षा (Physical Test) के आधार पर होगा। अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से हैं और केवल 7वीं पास हैं, तब भी आप इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। चलिए मैं इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देता हूँ। 

Home Guard Bharti 2026: Quick Overview

विवरणजानकारी
विभाग का नामहोम गार्ड विभाग (Home Guard Department)
पद का नामग्रामीण और शहरी होम गार्ड
कुल पदों की संख्या1,256 पद
योग्यता7वीं और 10वीं पास
अंतिम तिथि24 जनवरी और 30 जनवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइटrecruitment.jharkhand.gov.in
आवेदन शुल्क₹100 (सभी के लिए)

Disclaimer: यह भर्ती फिलहाल झारखंड राज्य के कुछ जिलों के लिए निकाली गई है। आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता और स्थानीय निवासी होने की शर्तों को आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर चेक कर लें।

होम गार्ड भर्ती 2026 के पदों का विवरण और क्षेत्र

होम गार्ड विभाग ने भर्ती को दो मुख्य श्रेणियों में बांटा है ताकि गांव और शहर दोनों के युवाओं को बराबर मौका मिल सके। पदों की संख्या कुछ इस प्रकार है:

  • ग्रामीण होम गार्ड: इसके लिए केवल 7वीं पास होना जरूरी है। 
  • शहरी होम गार्ड: इसके लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है। 
  • कुल वेकेंसियां: दो अलग-अलग नोटिफिकेशन के जरिए कुल 1,256 पद भरे जाएंगे।

होम गार्ड भर्ती 2026 की योग्यता और आयु सीमा

होम गार्ड विभाग ने आवेदन के लिए उम्र और पढ़ाई की शर्तों को काफी आसान रखा है।

श्रेणी (Category)योग्यता (Qualification)
ग्रामीण क्षेत्र के लिए7वीं पास
शहरी क्षेत्र के लिए10वीं पास

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 19 वर्ष।
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष (छूट के साथ 45 वर्ष तक)।
  • उम्मीदवार की आयु की गणना 1 जनवरी 2025/2026 के आधार पर की जाएगी।

होम गार्ड भर्ती 2026 के जरूरी तारीखें (Important Dates)

दोस्तों आपको बता दूँ, इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। ध्यान रहे कि अलग-अलग नोटिफिकेशन के लिए अंतिम तिथियां भी अलग-अलग रखी गई हैं।

ऑनलाइन आवेदन शुरूजनवरी 2026
पहले नोटिफिकेशन की अंतिम तिथि24 जनवरी 2026
दूसरे नोटिफिकेशन की अंतिम तिथि30 जनवरी 2026
फिजिकल टेस्ट की तारीखजल्द घोषित होगी।

होम गार्ड भर्ती 2026 में सिलेक्शन कैसे होगा?

होम गार्ड भर्ती 2026 में चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। आपका चयन मुख्य रूप से शारीरिक जांच परीक्षा (Physical Test) पर टिका है।

शारीरिक परीक्षा में 1 मील की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और शॉट पुट शामिल हैं। दौड़ में आप जितना कम समय लेंगे, आपको उतने ही ज्यादा अंक मिलेंगे। इसके बाद सफल उम्मीदवारों का एक छोटा सा हिंदी लेखन क्षमता टेस्ट लिया जाएगा ताकि आपकी लिखावट और भाषा की समझ जांची जा सके।

होम गार्ड भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

दोस्तों होम गार्ड भर्ती 2026 की आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। इसके लिए आपको विभाग के पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसके लिए निचे इन स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप आधिकारिक पोर्टल recruitment.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • अब अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल भरकर New Registration करें।
  • फिर रजिस्ट्रेशन नंबर मिलने के बाद लॉगिन करें और फॉर्म में अपनी फोटो और मार्कशीट अपलोड करें।
  • अब ₹100 का आवेदन शुल्क जमा करें (सभी कैटेगरी के लिए)।
  • फॉर्म को ध्यान से चेक करने के बाद फाइनल सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें।

निष्कर्ष – Home Guard Bharti 2026

होम गार्ड भर्ती 2026 उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो कम पढ़ाई के बाद भी पुलिस विभाग जैसी वर्दी वाली नौकरी पाना चाहते हैं। चूंकि अंतिम तिथि नजदीक है, इसलिए बिना देरी किए अपना फॉर्म भरें। अपनी दौड़ और फिजिकल की तैयारी अभी से शुरू कर दें ताकि आप मेरिट लिस्ट में जगह बना सकें।

अगर आपको और भी कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं हम आपके कमेंट का जवाब जल्द ही देने की कोशिश करेगें।

दोस्तों, मेरा नाम बादल है, मैं करीब 3 साल से Make Money Online, Blogging, Finance पर आर्टिकल लिख रहा हूँ, और अपने इस ब्लॉग पर पैसे कमाने के Proven तरीकों और Finance के बारे में बताता हूँ।

Disclaimer:- किसी भी वेबसाइट पर अपना दस्तावेज अपडेट और फीस पेमेंट करने से पहले आप अपनी तरफ से रिसर्च जरूर करें। अगर Official Portal हो तभी वहां अपना दस्तावेज शेयर और Fees पैमेंट करें।

Leave a Comment