Etsy Earning Guide – दोस्तों अगर आप ऑनलाइन पैसे कमाने के ऐसे तरीकों को खोज रहे हैं, जिसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत न हो तो Etsy आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। हालांकि इसके लिए आपको किसी भी प्रकार की डिजिटल प्रोडक्ट बनाने आना चाहिए।
क्योंकि जब आप डिजिटल प्रोडक्ट बना लेते हैं तो Etsy पर बहुत आसानी से बेच सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं। अगर आप इस तरह से पैसे कमाना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ें क्योंकि इसमें मैं Etsy से पैसे कमाने के बारे में पूरी जानकारी बहुत आसान भाषा में दिया हूँ।
मतलब अगर आप इस लेख को पूरा पढ़ते हैं तो Etsy से पैसे कमाना सीख जायेंगे तो चलिए अब ज्यादा समय न लेते हुए इस लेख को शुरू करते हैं और Etsy से पैसे कैसे कमाए जाते हैं इसके बारे में जानते हैं।
Etsy क्या है?
Etsy एक ग्लोबल Online Marketplace है, जो खास तौर पर हैंडमेड आइटम्स, विंटेज सामान और यूनिक क्राफ्ट सप्लाई के लिए मशहूर है। यह अमेज़न या फ्लिपकार्ट जैसा ही है, लेकिन यहाँ सिर्फ यूनिक और क्रिएटिव चीजें मिलती हैं।
इसकी शुरुआत साल 2005 में रॉब कलिन और उनके साथियों ने न्यूयॉर्क के एक छोटे से कमरे से की थी। उनका मकसद उन आर्टिस्ट्स को एक मंच देना था, जिनके पास अपना हुनर दिखाने के लिए कोई बड़ी दुकान नहीं थी।
आज के समय में Etsy सिर्फ फिजिकल सामान तक सीमित नहीं रहा है। अब आप इसमें अपनी Digital Products जैसे कि प्लानर्स, ई-बुक्स और ग्राफिक्स डिजाइन भी बेच सकते हैं और पूरी दुनिया से डॉलर्स में कमाई कर सकते हैं।
जब आप Etsy पर अपनी दुकान (Shop) खोलते हैं, तो आपका सामना सीधे उन खरीदारों से होता है जो कुछ अलग और पर्सनलाइज्ड ढूंढ रहे होते हैं। बस आपको अपना प्रोडक्ट लिस्ट करना है और सेल आने पर उसे शिप करना होता है।
Etsy Account कैसे बनाएं?
दोस्तों मैं आपको पहले ही बता देता हूँ कि Etsy से पैसे कमाने के लिए पहले तो आपको इसमें अकाउंट बनाना होगा। उसके बाद ही आप इसमें अपना कोई प्रोडक्ट बेचकर पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं। तो Etsy में अकाउंट बनाने के लिए आप निचे इस स्टेप को फॉलो करें:
Step#1 – सबसे पहले आपको अपने ब्राउज़र में Etsy की ऑफिशियल वेबसाइट (Etsy.com) को ओपन करना होगा। यहाँ होमपेज के सबसे नीचे (Footer) में आपको ‘Sell on Etsy’ का एक ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
Step#2 – अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ ‘Get Started’ का बटन होगा। यहाँ आपको अपनी Email ID डालनी होगी। आप चाहें तो सीधे अपने Google या Facebook अकाउंट से भी ‘Continue’ कर सकते हैं ताकि साइन-अप प्रोसेस आसान हो जाए।
Step#3 – अकाउंट क्रिएट होने के बाद आपसे कुछ बेसिक सवाल पूछे जाएंगे, जैसे कि आप पहली बार बेच रहे हैं या पहले भी बेच चुके हैं। इन छोटे-छोटे सर्वे स्टेप्स को पूरा करें या ‘Skip this question’ पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
Step#4 – अब सबसे जरूरी हिस्सा आता है ‘Shop Preferences’। इसमें आपको अपने स्टोर की भाषा , देश और करेंसी चुननी होगी। अगर आप इंडिया से हैं, तो ‘Indian Rupee’ सिलेक्ट करें और ‘Save and Continue’ पर क्लिक करें।
Step#5 – इसके बाद आपको अपने स्टोर का एक यूनिक नाम (Shop Name) सोचना होगा। ध्यान रहे कि नाम थोड़ा हटकर और आपके काम से जुड़ा हुआ हो। नाम टाइप करने के बाद ‘Check Availability’ पर क्लिक करें और फिर इसे सेव कर दें।
Step#6 – अब बारी आती है ‘Stock your shop’ की। यहाँ आपको कम से कम एक प्रोडक्ट की फोटो, वीडियो, टाइटल और डिस्क्रिप्शन डालकर उसकी ‘Listing’ करनी होगी। बिना एक प्रोडक्ट लिस्ट किए आप अगले स्टेप पर नहीं जा पाएंगे।
Step#7 – लिस्टिंग के बाद आपको ‘How you’ll get paid’ सेक्शन में अपनी बैंक डिटेल्स भरनी होंगी। यहाँ अपना नाम, एड्रेस और बैंक अकाउंट की जानकारी एकदम सही-सही भरें ताकि आपकी कमाई सीधे आपके खाते में आ सके।
Step#8 – आखिर में आपको अपनी ‘Identity Verify’ करने के लिए अपना कोई भी गवर्नमेंट आईडी कार्ड (जैसे पैन कार्ड या पासपोर्ट) अपलोड करना होगा। इसके बाद ‘Set up billing’ में अपना कार्ड लिंक करें और ‘Open your shop’ पर क्लिक कर दें।
Etsy से पैसे कमाने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है?
दोस्तों अब जब आपने समझ लिया है कि Etsy क्या है और इस पर अकाउंट कैसे बनाना है, तो चलिए मैं आपको अपने अनुभव से बताता हूँ कि Etsy पर काम शुरू करने के लिए आपके पास असल में क्या-क्या होना चाहिए। क्योंकि 2026 में Etsy थोड़ा स्मार्ट हो गया है, इसलिए आपको इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी:
- यूनिक प्रोडक्ट का आईडिया – सबसे पहले आपको यह तय करना होगा कि आप क्या बेचेंगे। चाहे वो हाथ से बनी पेंटिंग हो या फिर कंप्यूटर पर बनाया गया कोई Digital Planner, आपका प्रोडक्ट थोड़ा अलग और क्रिएटिव होना चाहिए।
- हाई-क्वालिटी फोटोज़ और वीडियो – Etsy पर ग्राहक सामान छूकर नहीं देख सकता, इसलिए आपको बेहतरीन Camera या फोन से खींची गई साफ़ फोटोज़ की ज़रूरत होगी। आजकल अच्छी लाइटिंग में शूट किए गए छोटे Video Clips सेल्स बढ़ाने में बहुत मदद करते हैं।
- बैंक अकाउंट और ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स – अपनी कमाई सीधे अपने खाते में मंगाने के लिए आपके पास एक एक्टिव Bank Account होना चाहिए। इसके साथ ही पहचान के लिए आपको अपना PAN Card या Passport जैसा कोई भी ID Proof तैयार रखना होगा।
- GST और Business रजिस्ट्रेशन – अगर आप इंडिया से ग्लोबल लेवल पर बेच रहे हैं, तो आपके पास GST नंबर और IEC (Import Export Code) होना ज़रूरी है। ये पेपरवर्क आपके बिज़नेस को लीगल और प्रोफेशनल बनाने के लिए बहुत काम आता है।
- पैकेजिंग और शिपिंग की सुविधा – अगर आप फिजिकल सामान बेच रहे हैं, तो उसे सुरक्षित पैक करने के लिए अच्छे डिब्बे और रैपिंग पेपर चाहिए होंगे। साथ ही, आपको किसी भरोसेमंद International Courier सर्विस से भी जुड़ना होगा जो आपका सामान टाइम पर पहुंचा सके।
- बेसिक SEO और मार्केटिंग की समझ – देखिये दोस्तों Esty पर सिर्फ स्टोर खोल लेने से काम नहीं चलेगा। आपको अपने प्रोडक्ट्स के लिए सही Keywords ढूंढने होंगे ताकि जब कोई ग्राहक सर्च करे, तो आपकी शॉप ऊपर दिखाई दे। इसके लिए आपको थोड़ा वक्त देना होगा।
Etsy से पैसे कमाने के 7 Best तरीके
चलिए दोस्तों अब लेख के मुख्य पॉइंट पर चलते हैं और Etsy से पैसे कमाने के कुछ बेहतरीन तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
#1 – Digital Products बेचकर
दोस्तों, अगर आप बिना किसी झंझट और कम इन्वेस्टमेंट के Etsy से मोटी कमाई करना चाहते हैं, तो Digital Products बेचना मेरा सबसे पसंदीदा तरीका है। इसमें आपको फिजिकल सामान की तरह बार-बार पैकिंग या शिपिंग की टेंशन बिल्कुल नहीं होती।
इसके लिए सबसे पहले आपको Canva या किसी सॉफ्टवेयर की मदद से Planner, E-book या Wall Art जैसे Digital Files बनानी होती हैं। जब आपकी फाइल तैयार हो जाए, तो उसे अच्छी Cover Design के साथ अपनी शॉप पर लिस्ट कर दें।
जब भी कोई कस्टमर आपकी फाइल खरीदेगा, Etsy उसे अपने आप ‘Download’ का लिंक भेज देगा। यानी आप सो रहे होंगे, तब भी आपकी कमाई होती रहेगी। बस आपको सही Keywords और SEO का इस्तेमाल करना है ताकि आपकी फाइल सर्च में टॉप पर आए।
इस तरीके की सबसे अच्छी बात यह है कि आपको प्रोडक्ट सिर्फ एक बार बनाना है और आप उसे हजारों बार बेचकर लाइफटाइम Profit कमा सकते हैं। बस अपनी Creative Skills का इस्तेमाल करें और आज ही अपना पहला Digital Product पब्लिश करें।
#2 – Print On Demand (POD)
दोस्तों, अगर आप बिना पैसा लगाए अपना ब्रांड बनाना चाहते हैं, तो Print On Demand सबसे बेस्ट तरीका है। इसमें आपको टी-शर्ट या मग पहले से खरीदकर स्टॉक करने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं पड़ती है।
इसके लिए सबसे पहले आपको Printful या Printify जैसे प्लेटफॉर्म पर अपना डिज़ाइन अपलोड करना होता है। फिर उस डिज़ाइन को अपनी Etsy शॉप के प्रोडक्ट्स पर लिस्ट करना पड़ता है।
फिर जैसे ही कोई ग्राहक आपकी शॉप से ऑर्डर करता है, वह जानकारी सीधे प्रिंटिंग कंपनी के पास पहुँच जाती है। वो कंपनी खुद प्रोडक्ट को प्रिंट करती है और उसे ग्राहक के घर तक डिलीवर कर देती है।
अंत में, प्रोडक्ट की बेस प्राइस काटकर बाकी का सारा प्रॉफिट आपके बैंक अकाउंट में आ जाता है। आपको बस अच्छे Trending Designs बनाने पर ध्यान देना है और आपकी दुकान ऑटोमेशन पर चलने लगेगी।
#3 – Handmade Products
जब आपके पास हुनर हो और आप अपने हाथों से कुछ नया बना सकते हैं, तो Handmade Products बेचना Etsy पर कमाई का सबसे क्लासिक और सुपरहिट तरीका है। यहाँ लोग मशीनी चीज़ों के बजाय दिल से बनी यूनिक चीज़ें खरीदना ज़्यादा पसंद करते हैं।
इसकी शुरुआत करने के लिए आपको बस अपने हुनर, जैसे पेंटिंग, ज्वेलरी या होम डेकोर आइटम्स की अच्छी फोटोज़ खींचकर लिस्ट करनी होती हैं। जब कोई कस्टमर ऑर्डर देता है, तो आप उसे पैक करके कूरियर के ज़रिए सीधे उनके घर भेज देते हैं।
मेरे हिसाब से इसमें सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप अपने प्रोडक्ट की कीमत खुद तय करते हैं। चूँकि यह सामान बाज़ार में हर जगह नहीं मिलता, इसलिए लोग इसकी अच्छी कीमत देने को भी तैयार रहते हैं।
तो जैसे-जैसे आपके पास अच्छे Reviews आने लगते हैं, आपकी शॉप की विजिबिलिटी और भरोसा दोनों बढ़ जाते हैं। इससे न केवल आपकी सेल बढ़ती है, बल्कि धीरे-धीरे आपका एक छोटा सा अपना ब्रांड भी इंटरनेशनल मार्केट में बन जाता है।
#4 – Dropshipping (Limited Category)
दोस्तों, Etsy पर Dropshipping करना बाकी साइट्स जैसा नहीं है। यहाँ आप किसी भी रैंडम चाइनीज वेबसाइट से सामान उठाकर नहीं बेच सकते। Etsy की पॉलिसी के मुताबिक, आप केवल उन चीजों की Dropshipping कर सकते हैं जिन्हें आपने खुद Design किया हो।
इसे आसान भाषा में समझें तो आपको Print-on-Demand (POD) मॉडल का इस्तेमाल करना होगा। इसमें आप टी-शर्ट, मग या पोस्टर पर अपना खुद का यूनिक Design बनाते हैं और फिर Printful या Printify जैसे पार्टनर्स के साथ अपनी Etsy Shop को कनेक्ट कर देते हैं।
फिर जब कोई ग्राहक आपकी दुकान से वो सामान खरीदता है, तो ऑर्डर सीधे आपके पार्टनर के पास चला जाता है। वो उसे प्रिंट करके कस्टमर को भेज देते हैं। इसमें आपको सामान स्टोर करने या खुद पैक करके भेजने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं पड़ती।
इसमें आपका काम सिर्फ बेहतरीन डिजाइन बनाना और उसे प्रमोट करना होता है। जब सेल होती है, तो पार्टनर अपनी बेस प्राइस काट लेता है और ऊपर का सारा Profit सीधे आपके अकाउंट में आ जाता है इसलिए इसे Dropshipping का नाम दिया गया है। यह तरीका उन लोगों के लिए बेस्ट है जो बिना इन्वेस्टमेंट बिजनेस शुरू करना चाहते हैं।
#5 – Canva Template बेचकर
दोस्तों, अगर आपको डिजाइनिंग का शौक है तो Canva Templates बेचना Etsy पर कमाई का सबसे स्मार्ट तरीका है। इसमें आपको बस एक बार मेहनत करके Instagram Posts, Wedding Cards या Business Planners के शानदार Design तैयार करने होते हैं और Etsy पर बेचने होते हैं।
डिजाइन बनाने के बाद, आपको Canva से उस टेम्पलेट का ‘Shareable Link’ कॉपी करना होता है। इसके बाद एक सुंदर सी PDF फाइल बनाओ और उसमें अपना लिंक पेस्ट कर दो। जब कोई ग्राहक Etsy पर आपका डिजाइन खरीदेगा, तो उसे वो PDF मिल जाएगी।
जैसे ही वो लिंक पर क्लिक करेंगे, आपका बनाया हुआ डिजाइन उनके Canva अकाउंट में खुल जाएगा और वो उसे एडिट कर पाएंगे। इस तरह आपको बार-बार सामान पैक करके भेजने का झंझट नहीं रहता और आपकी ‘Passive Income’ शुरू हो जाती है।
और इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि एक ही टेम्पलेट को आप हजारों लोगों को बेचकर सालों तक डॉलर्स कमा सकते हैं। बस ध्यान रहे कि आपके Designs ट्रेंडी हों ताकि लोग उन्हें देखते ही खरीदने का मन बना लें।
#6 – AI Art बेचकर
दोस्तों, आज के समय में बिना ब्रश उठाए भी कमाल की पेंटिंग बनाना मुमकिन है और Etsy पर AI Art की डिमांड बहुत तेजी से बढ़ी है। तो इसके लिए आप Midjourney या Leonardo AI जैसे टूल्स का इस्तेमाल करके यूनिक और खूबसूरत डिजिटल आर्ट बना सकते हैं।
जब आप अपनी पसंद का आर्ट जनरेट कर लेते हैं, तो उसे ‘Digital Download’ के रूप में अपनी शॉप पर लिस्ट कर दें। फिर लोग इसे खरीदते ही तुरंत फाइल डाउनलोड कर लेते हैं, जिससे आपको शिपिंग या इन्वेंट्री की कोई टेंशन नहीं रहती है।
इसमें बस आपको सही Keywords और टैग्स का इस्तेमाल करना होता है ताकि आपकी आर्ट सही खरीदार तक पहुँच सके। एक बार आपकी लिस्टिंग रैंक करने लगती है, तो आपको सोते समय भी डॉलर्स में पैसिव इनकम होती रहती है।
सबसे अच्छी बात यह है कि आप एक ही आर्ट को वॉल प्रिंट, पोस्टर या टी-शर्ट डिजाइन के रूप में भी बेच सकते हैं। बस अपनी क्रिएटिविटी दिखाएं, फाइल अपलोड करें और Etsy के जरिए पूरी दुनिया में अपनी कला को मॉनेटाइज करें।
#7 – Affiliate Marketing
दोस्तों, अगर आपके पास खुद का कोई सामान नहीं है, तो भी आप Etsy से मोटी कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस ‘Etsy Affiliate Program’ जॉइन करना होगा। फिर आपको दूसरों के यूनिक प्रोडक्ट्स को प्रमोट करना होता है जिसके बदले आपको पैसे मिलेंगे।
इसके लिए सबसे पहले आप Etsy की साइट पर जाकर ‘Affiliates’ पेज से रजिस्टर करें। अप्रूवल मिलने के बाद, आपको अपनी पसंद के प्रोडक्ट्स के खास लिंक मिलेंगे। इन लिंक्स को आप अपने ब्लॉग, Pinterest या Instagram बायो में शेयर कर सकते हैं।
फिर जब भी कोई आपके शेयर किए गए लिंक पर क्लिक करके कुछ खरीदेगा, तो आपको उस सेल का 5% से 10% तक कमिशन मिलेगा। मजे की बात यह है कि आपको न तो शिपिंग की टेंशन लेनी है और न ही कस्टमर सपोर्ट की।
इस तरीके में सारा खेल सही ‘Traffic’ लाने का है। अगर आप अच्छे दिखने वाले प्रोडक्ट्स के फोटो और लिंक सही ऑडियंस तक पहुँचा देते हैं, तो सोते समय भी आपके अकाउंट में कमिशन आता रहेगा।
Etsy Payment System कैसे काम करता है?
शॉप सेटअप और सेलिंग के बाद अब सबसे जरूरी बात आती है कि आखिर आपकी मेहनत की कमाई आपके हाथ में कैसे आएगी। दोस्तों, Etsy का Payment System काफी सिक्योर है और इसे समझना आपके लिए बहुत जरूरी है।
शुरुआत में Etsy ने सिर्फ PayPal का इस्तेमाल किया था, लेकिन अब इनका अपना Etsy Payments सिस्टम है। जिससे सेलर्स के लिए चीजें बहुत आसान हो जाती है क्योंकि अब कस्टमर किसी भी कार्ड या वॉलेट से पेमेंट कर सकता है।
जब कोई ब्यक्ति आपका सामान खरीदता है, तो वह पैसा सीधे आपके Payment Account में जमा हो जाता है। Etsy अपनी फीस (जैसे लिस्टिंग और ट्रांजैक्शन फीस) काटकर बाकी की रकम आपके ‘Available for Deposit’ बैलेंस में डाल देता है।
इसके बाद, आपने जो बैंक अकाउंट लिंक किया है, Etsy उस पैसे को ऑटोमैटिकली आपके खाते में भेज देता है। आप अपनी सुविधा के अनुसार इसे डेली, वीकली या मंथली Deposit Schedule पर सेट कर सकते हैं।
इंडिया के सेलर्स के लिए एक छोटी सी बात यह है कि पैसा आने में 2 से 3 दिन का समय लग सकता है। बस ध्यान रहे कि आपका बैंक वेरिफिकेशन पूरा हो, ताकि पेमेंट बिना किसी रुकावट के सीधे आपके पास पहुँच जाए।
इन्हे भी पढ़ें –
- Adobe Stock पर फोटो बेचकर पैसे कैसे कमाएं
- Groww App से पैसे कैसे कमाएं?
- Snapchat Se Paise Kaise Kamaye?
- OctaFX से पैसे कैसे कमाएं?
- Facebook Se Paise Kaise Kamaye
Etsy Fees Structure 2026
दोस्तों अगर आप अभी के समय Etsy से पैसे कमाने की सोच रहे हैं तो आपको इसके Fees Charges के बारे में जरूर समझना होगा जो निचे इस प्रकार हैं:
- Listing Fee – सबसे पहले, जब आप कोई सामान अपनी दुकान पर डालते हैं, तो Etsy आपसे लगभग 0.20 डॉलर (करीब 17 रुपये) चार्ज करता है। यह फीस 4 महीने के लिए होती है, उसके बाद इसे रिन्यू करना पड़ता है।
- Transaction Fee – जब आपका कोई प्रोडक्ट बिक जाता है, तो Etsy कुल कीमत का 6.5% हिस्सा अपने पास रखता है। यह पैसा आपकी सेल होने के बाद ही कटता है, इसलिए शुरुआत में इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है।
- Payment Processing Fee – अगर आप Etsy Payments इस्तेमाल करते हैं, तो पेमेंट को सुरक्षित आपके बैंक तक पहुँचाने के लिए वे करीब 3% से 4% प्लस कुछ फिक्स चार्ज काटते हैं। यह हर देश के हिसाब से अलग हो सकता है।
- Offsite Ads Fee – अगर Etsy खुद आपके प्रोडक्ट्स को गूगल या फेसबुक पर प्रमोट करता है और वहां से कोई सेल आती है, तो वह 12% से 15% तक फीस लेता है। अगर सेल नहीं हुई, तो कोई पैसा नहीं कटेगा।
- Currency Conversion – अगर आप इंडिया में हैं और सामान डॉलर्स में बिक रहा है, तो बैंक में पैसा आते समय करेंसी बदलने का थोड़ा सा चार्ज लगता है। इसे ध्यान में रखकर ही अपने प्रोडक्ट्स के दाम सेट करें।
FAQs – Etsy Earning Guide
Q1. क्या Etsy पर शॉप खोलना पूरी तरह फ्री है?
Ans: देखिए दोस्तों , Etsy पर अकाउंट बनाना तो फ्री है, लेकिन अपनी शॉप में सामान सजाने यानी ‘Listing’ करने के लिए आपको प्रति प्रोडक्ट करीब $0.20 (लगभग 17 रुपये) देने होते हैं। यह फीस 4 महीने तक वैलिड रहती है। इसके अलावा जब आपका सामान बिकता है, तब Etsy अपना कुछ कमिशन काटता है।
Q2. बिना किसी इन्वेस्टमेंट के Etsy से पैसे कैसे कमाएं?
Ans: अगर आप एक भी रुपया खर्च नहीं करना चाहते, तो ‘Affiliate Marketing’ सबसे बेस्ट है। इसमें आपको खुद का प्रोडक्ट नहीं बनाना पड़ता, बस दूसरों के सामान को प्रमोट करना होता है और सेल होने पर आपको कमिशन मिलता है। इसके अलावा ‘Digital Products’ बनाना भी बहुत कम खर्चे वाला काम है।
Q3. क्या इंडिया से Etsy पर सामान बेचना लीगल और सुरक्षित है?
Ans: जी हाँ, बिल्कुल! भारत से हज़ारों सेलर्स Etsy पर अपना सामान पूरी दुनिया में बेच रहे हैं। बस आपको ध्यान रखना है कि इंटरनेशनल सेलिंग के लिए आपके पास GST नंबर और IEC (Import Export Code) जैसे जरूरी पेपर्स हों। पेमेंट सीधे आपके बैंक अकाउंट में आती है, इसलिए यह पूरी तरह सुरक्षित है।
Q4. Etsy पर सबसे ज्यादा क्या बिकता है?
Ans: मेरे अनुभव के हिसाब से, Etsy पर ‘Personalized’ चीज़ों की बहुत डिमांड है। जैसे किसी का नाम लिखा हुआ नेकलेस, हाथ से बनी पेंटिंग्स, या फिर कस्टमाइज्ड वेडिंग इन्विटेशन कार्ड्स। डिजिटल दुनिया में ‘Canva Templates’ और ‘Budget Planners’ भी आजकल खूब धूम मचा रहे हैं।
Q5. Etsy से होने वाली कमाई हमें कब और कैसे मिलती है?
Ans: जब कोई ग्राहक सामान खरीदता है, तो पैसा पहले Etsy के पास आता है। उनकी फीस कटने के बाद, बचा हुआ पैसा आपके ‘Etsy Payment Account’ में दिखता है। आप अपनी सेटिंग्स में जाकर इसे डेली या वीकली बेसिस पर अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने का शेड्यूल सेट कर सकते हैं।
निष्कर्ष – Etsy Earning Guide
तो दोस्तों आपको मेरा यह लेख कैसा लगा इसमें मैं आप लोगों को Etsy से पैसे कमाने के सभी तरीकों के बारे में पूरी जानकारी बहुत ही आसान भाषा में दिया हूँ। जिससे मुझे पूरा भरोसा है अब आप Stsy से पैसे कमाना सीख गए होंगे।
अगर आपको और भी कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं, हम आपके कमेंट का जवाब जल्दी ही देने की कोशिश करेंगे। और अगर आपको मेरा यह Etsy Earning Guide अच्छा लगा हो तो इसे अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें।