Baal Aadhar Free Update New Process 2026 – अब फ्री में होगा अपडेट बाल आधार कार्ड जानिए कैसे करना है?

Baal Aadhar Update New Process 2026 – नमस्कार दोस्तों, जब कोई बच्चा जन्म लेता है तो उसकी पहचान के लिए बाल आधार कार्ड बनता है जिसको बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत होती है। इसी बाल आधार के जरिये बच्चे को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। 

और जब बच्चे की आयु 5 वर्ष से अधिक हो जाती है तो उसको अपडेट करना होता है, जिसके लिए पहले पैसे लगते थे। लेकिन अब बाल आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए पैसे नहीं देने होते हैं, अब फ्री में ही बाल आधार अपडेट हो जाता है। 

आज के इस लेख मैं इसी के बारे में जानकारी देने वाला हूँ, जिसमे मैं बाल आधार अपडेट 2026 के नए तरीके के बारे में बताऊंगा। तो चलिए अब ज्यादा समय न लेते हुए इस लेख को शुरू करते हैं और बाल आधार अपडेट के नए तरीके के बारे में जानते हैं।  

Baal Aadhar Free Update New Process – Quick Overview

Topicजानकारी
लेख का टॉपिकBaal Aadhar Free Update New Process 2026
अपडेट का प्रकारबायोमेट्रिक अपडेट (Photo, Fingerprint, Iris)
जरूरी दस्तावेजबाल आधार, जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता का आधार
2026 अपडेट खासबिना किसी शुल्क के बायोमेट्रिक अपडेट
आधिकारिक वेबसाइटhttps://myaadhaar.uidai.gov.in/portal

Baal Aadhar क्या होता है?

बाल आधार 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए बनाया जाता है और इसका रंग नीला होता है। बाल आधार बनवाने के बाद बच्चो को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। और स्कूल में नाम लिखवाने के समय भी बाल आधार की जरूरत होती है। 

बाल आधार में बच्चे का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, फोटो, माता या पिता का नाम, 12 अंको की आधार संख्या होती है। 

2026 में Baal Aadhar Free Update क्यों जरूरी हो गया है?

बाल आधार बच्चे का प्रमाण होता है बच्चे की आयु 5 वर्ष से अधिक होने पर बिना बाल आधार अपडेट के आप बच्चे को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिला सकते हैं। इसलिए 2026 में बच्चों का बाल आधार कार्ड अपडेट होना बहुत जरूरी हो गया है। 

Baal Aadhar Free Update New Process 2026

अब तो आपने बाल आधार क्या होता है और इसकी जरूरत क्यों पड़ती है इसके बार में जान लिए हैं तो चलिए अब इस लेख के मुख्य पॉइंट पर चलते हैं और 2026 में बाल आधार अपडेट के नए तरीके बारे में जानते हैं जो निचे इस प्रकार हैं:

  • Step1 – सबसे पहले आप UIDAI की आधिकरिक वेबसाइट पर जायें या फिर नजदीकी जन सेवा केंद्र पर भी जा सकते हैं। 
  • Step2 – वेबसाइट पर जाने के बाद आप Appointment Book के ऑप्शन पर क्लिक करके बच्चे की सभी जानकारी भरके अपॉइंटमेंट बुक करें। चाहे तो आप Appointment Booking New Process इस पोस्ट को पढ़ सकते हैं जिसमे नए तरीकों के बारे में बताया गया है। 
  • Step3 – अपॉइंटमेंट वाले दिन सभी दस्तावेज के साथ बच्चे को आधार सेवा केंद्र पर लेकर जाएँ। 
  • Step4 – आधार सेवा केंद्र पर जाने के बाद आपको एक फॉर्म मिलेगा उसको सही से भरके बच्चे का फिंगरप्रिंट, आईरिस, फोटो अपडेट कराएं। 
  • Step5 – अपडेट होने के बाद आधार आपकी ईमेल पर डाउनलोड करने के लिए मिलेगा वहाँ से नया आधार डाउनलोड कर सकते हैं। और डाक द्वारा भी नया आधार आएगा। 

Baal Aadhar Free Update के लिए जरूरी दस्तावेज

जब आप अपने बच्चे का बाल आधार कार्ड अपडेट करवा रहे हैं तो ध्यान रहे कुछ जरूरी दस्तावेज आपके पास जरूर होना चाहिए हो निचे इस प्रकार हैं:

  • बच्चे का बाल आधार कार्ड
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • स्कूल ID / बोनाफाइड सर्टिफिकेट (अगर जरूरी हो)
  • मोबाइल नंबर (OTP के लिए)

FAQs – बाल आधार कार्ड फ्री में अपडेट कैसे करें?

Q1. क्या बाल आधार अपडेट पूरी तरह फ्री है?

बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट, आईरिस और फोटो) फ्री होता है जब वह निर्धारित उम्र के भीतर किया जाता है।

Q2. क्या बिना जन्म प्रमाण पत्र के बाल आधार अपडेट हो जायेगा?

बिना जन्म प्रमाण पत्र के बाल आधार कार्ड अपडेट करवाना मुश्किल हो जाता है इसलिए बाल आधार अपडेट के लिए जन्म प्रमाण पत्र जरूरी होता है। 

निष्कर्ष – Baal Aadhar Free Update New Process 

तो दोस्तों आपको मेरा यह लेख कैसा लगा इसमें मैं बाल आधार अपडेट के नए तरीके बारे में पूरी जानकारी दिया हूँ। जिससे आप 2026 में अपने बच्चों का बाल आधार अपडेट करना चाहते हैं तो बहुत आसानी से कर सकते हैं। 

अगर आपको और भी कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं, मैं आपके कमेंट का जवाब जल्दी ही देने की कोशिश करूँगा। और अगर आपको मेरा यह लेख Baal Aadhar Update New Process 2026 पसंद आया हो तो इसको अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें। 

दोस्तों, मेरा नाम बादल है, मैं करीब 3 साल से Make Money Online, Blogging, Finance पर आर्टिकल लिख रहा हूँ, और अपने इस ब्लॉग पर पैसे कमाने के Proven तरीकों और Finance के बारे में बताता हूँ।

Disclaimer:- किसी भी वेबसाइट पर अपना दस्तावेज अपडेट और फीस पेमेंट करने से पहले आप अपनी तरफ से रिसर्च जरूर करें। अगर Official Portal हो तभी वहां अपना दस्तावेज शेयर और Fees पैमेंट करें।

Leave a Comment