Amazon ACX Earning Guide 2026: आपकी आवाज रिकॉर्ड करें और पैसे कमाएं देखिये पूरी जानकारी यहाँ

Amazon ACX से पैसे कैसे कमाए – दोस्तों आज मैं आपको ऐसे प्लेटफार्म के बारे में बताने वाला हूँ जहाँ आप पहले से लिखी हुई किताब को पढ़कर अपनी आवाज में रिकॉर्ड करके पैसा कमा सकते हैं। हालांकि शुरुवात में आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। 

लेकिन जैसे-जैसे आपको अनुभव होता जायेगा आपकी कमाई भी अधिक हो जाएगी। अगर आप इस तरह से पैसा कमाना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ें जिसके बाद आप Audiobook बनाकर पैसा कमाना सीख जायेंगे। 

Amazon ACX क्या है?

दोस्तों Amazon ACX एक Audiobook प्लेटफार्म है जहाँ आपको अनेकों प्रकार की Audiobook मिलती है जिसके लिए आपको उन किताब को पढ़ने की जरूरत नहीं होती हैं। बल्कि सुनकर आप उस किताब में क्या लिखा है उसकी पूरी जानकारी ले सकते हैं।

ACX में लेखक किताब लिखते हैं फिर नरेटर उसका थोड़ा सा हिस्सा अपनी आवाज में रिकॉर्ड करके Audition देते हैं अगर लेखक को आपकी आवाज पसंद आती है तो दोनों का आपस में Contract होता है। जब Narrators पूरी किताब को अपनी आवाज में रिकॉर्ड करते हैं। 

और फिर लेखक उसको पब्लिश करता हैं तो उस किताब को अपनी आवाज में रिकॉर्ड करने की जितना भी कीमत तय की गयी होती है तुरंत Narrators मिलता है या फिर उसकी 50% Royalti सात साल तक ले सकते हैं। 

Amazon ACX से पैसे कैसे कमाएं?

दोस्तों अब आप Amazon ACX क्या है और इससे पैसे कैसे मिलते हैं इसके बारे में तो आप जान ही चुके हैं तो चलिए अब मैं आपको इसका पूरा प्रोसेस विस्तार से बताता हूँ। 

#1 – Sign Up करें

ACX से पैसा कमाने के लिए सबसे पहले आपको इसमें Sign Up यानि की अकाउंट बनाना होता है। जब तक इसमें आपका अकाउंट नहीं बनता है तब तक इसके कोई भी पैसे कमाने वाले फीचर नहीं दिखते हैं तो ACX में Sign Up करने के लिए आप निचे इन स्टेप को फॉलो करें:

सबसे पहले तो गूगल पर acx लिखकर सर्च करें फिर सबसे ऊपर ही आपको यह वेबसाइट दिख जाएगी तो उस पर क्लिक करें जिसके बाद आप इस वेबसाइट पर चले जायेंगे फिर उसमे आप Get Started के ऑप्शन पर क्लिक करें। 

जैसे ही दोस्तों आप लोग Get Started के ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो आप Amazon के पेज पर रेडिरेक्ट हो जाते हैं तो उसमे आप Create Your Amazon Account के ऑप्शन पर क्लिक करें। 

अब आपके सामने एक फॉर्म खुलता है जिसमे आपको अपनी कुछ जानकारी जैसे नाम, ईमेल, पासवर्ड देना होता है उसके बाद Create Your Amazon Account के ऑप्शन पर क्लिक करें। 

इतना करने के बाद दोस्तों आपको एक Puzzle Game मिलता है जिसको Solve करना होता है जैसे ही आप उस Puzzle को Solve करते हैं ACX में आपका अकाउंट बन जाता है। 

#2 – अच्छा सेटअप तैयार करो

अभी तक दोस्तों आपने ACX में रजिस्टर करना सीखा है तो चलिए अब इसके अगले स्टेप की और चलते हैं। अपनी आवाज को रिकॉर्ड करने के लिए आपको एक बेहतरीन माइक और सॉफ्टवेयर की जरूरत पड़ेगी जिसके बाद ही आप अच्छी आवाज के साथ बुक को रिकॉर्ड कर सकते हैं। 

उसके बाद ही लेखक आपके साथ कॉन्ट्रैक्ट करने के लिए तैयार होते हैं आवाज रिकॉर्ड करने के लिए अगर आप अपना एक स्टूडियो बना लें जिसमे बाहरी आवाज नहीं आती हो तो और भी अच्छा रहेगा। 

क्योंकि आप ही सोचिये अगर आप किताब पढ़कर अपनी आवाज को रिकॉर्ड कर रहें तो आपकी आवाज से ज्यादा बाहरी आवाज रहेगी तो क्या लोग उससे सुनना पसंद करेंगे नहीं न। इसलिए अपना एक बेहतरीन स्टूडियो बनायें ताकि किसी सोर के अपनी आवाज को रिकॉर्ड कर सकें। 

#3 – Audiation भेजकर प्रोजेक्ट लें

दोस्तों अब सबसे जरूरी स्टेप Audiation होता है क्योंकि जब आप लेखक को उसकी किताब का शुरुवात हिस्सा रिकॉर्ड करके भेजते हैं अगर लेखक को आपकी आवाज और बोलने का तरीका अच्छा लगता है तभी आपको प्रोजेक्ट देते हैं। 

तो ऐसे में आप ACX से किसी भी अपने Niche से रिलेटेड लेखक की बुक को सर्च करें और फिर उसका थोड़ा सा हिस्सा रिकॉर्ड करके Audiation भेजें। तो लेखक आपकी कला को देखेगा अगर उसको आपके द्वारा रिकॉर्ड किया गया voice अच्छा लगता है तो वो आप से कॉन्ट्रैक्ट करते हैं। 

जब आप उनकी पूरी किताब रिकॉर्ड करके उनको भेजते हैं तो जितना भी कीमत तय की गयी होती है उतना पैसा आपको मिल जाता है। 

Amazon ACX में कितने तरीकों से कमाई होती है?

दोस्तों मैं आपकी जानकारी के लिए बता देता हूँ कि ACX में आप दो तरीकों से पैसा कमा सकते हैं पहला Fix और दूसरा Royalty है। fix में आप Audiobook बनाने से पहले ही उसकी कीमत तय कर लेते हैं काम पूरा होने के बाद मैं इतना पैसा लूंगा। 

और जैसे ही आप काम को पूरा करते हैं जितना भी पैसा आप तय किये रहते हैं पूरा पैसा आपको मिल जाता है। और Royalty में पैसे आपको तुरंत नहीं मिलते हैं बल्कि Audiobook पब्लिश होने के बाद उससे जितना भी कमाई होती है उसका 50% आपको हमेशा मिलता रहता है। 

Amazon ACX से पैसा कमाने के लिए बेहतरीन Tips

चलिए दोस्तों अब मैं आपको Amazon ACX से पैसे कमाने के लिए कुछ बेहतरीन Tips बता देता हूँ जिसको फॉलो करके आप जल्दी ACX से पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं। 

  • कठिन शब्दों को सही से बोलें – दोस्तों कभी-कभी ऐसा होता है जब कोई कठिन शब्द बोलना हो तो Narrator उसको सही से बोल नहीं पाते हैं। तो ऐसे ACX आपकी Audiobook रेडिरेक्ट कर सकता है इसलिए आप मेरी राय मानिये तो जितने भी कठिन शब्द हो उनको अलग लिखकर पहले बोलने की प्रैक्टिस कर लें। 
  • क्लीन आवाज रिकॉर्ड करें – जब आप ऑडियो रिकॉर्ड करें तो ध्यान की उसमे ‘Hiss’ या ‘Hum’ जैसी बैकग्राउंड आवाज़ें नहीं होनी चाहिए। इसलिए रिकॉर्ड करने के बाद उसमे Noice Reduction का इस्तेमाल करें। 
  • समय पर प्रोजेक्ट पूरा करें – लेखक रिकॉर्ड करने के जो भी समय आपको दे उतना समय के बिच आप ऑडियो रिकॉर्ड करके लेखक को दें। क्योंकि अगर आप ज्यादा समय लेंगे तो बाद में आपको प्रोजेक्ट मिलने के संभावना कम हो जाती है। 
  • एक टॉपिक पर काम करें – देखिये दोस्तों अगर आप लेखक को बोलेंगे की मैं Audiobook बनाता हूँ तो लेखक आपको प्रोजेक्ट नहीं देगा। इसलिए आप कोई एक टॉपिक पर Audiobook बनायें जैसे सस्पेंस, बायोग्राफी या बच्चों की कहानियाँ आदि में से कोई भी एक टॉपिक चुन सकते हैं। 

Amazon ACX से कितनी कमाई हो सकती है?

मुझे पता हैं दोस्तों अब आप सोच रहे होंगे की आखिर ACX कमाई कितनी सकती है तो मैं आपको पहले ही बता दे रहा हूँ कि इसका कोई सटीक जवाब नहीं है क्योंकि इसमें आपकी कमाई आपके मेहनत के ऊपर निर्भर करती है जितना ज्यादा आप मेहनत करेंगे उतना ही ज्यादा आपकी कमाई होगी। 

और हां दोस्तों मुझे Reddit पर एक पोस्ट मिली जिसमे एक ब्यक्ति ने Narrator के रूप 5 महीने तक काम किया और उतने समय में ही 5 प्रोजेक्ट पुरे किये। इसके लिए उनको कौन सी मुश्किलों का सामना करना पड़ा उसकी पूरी रियल जानकारी दिए हैं। 

FAQs – Amazon ACX Earning Guide

Q1. क्या भारत में रहकर Amazon ACX से पैसे कमाए जा सकते हैं?

जी हाँ, दोस्तों बिल्कुल। हालांकि ACX सीधे तौर पर केवल US, UK, Canada और Ireland के बैंक खातों को सपोर्ट करता है, लेकिन भारतीय नरेटर्स Payoneer का उपयोग करके एक वर्चुअल अमेरिकी बैंक खाता (Virtual US Bank Account) प्राप्त कर सकते हैं और उसे ACX से जोड़कर अपनी कमाई सीधे अपने भारतीय बैंक खाते में मंगवा सकते हैं।

Q2. ACX पर एक ऑडियोबुक नरेट करने के कितने पैसे मिलते हैं? 

दोस्तों कमाई आपके चुने हुए मॉडल पर निर्भर करती है। PFH (Per Finished Hour) मॉडल में आप $50 से $400 प्रति घंटे तक चार्ज कर सकते हैं। वहीं Royalty Share में आपको कोई शुरुआती पैसा नहीं मिलता, लेकिन अगले 7 सालों तक किताब की बिक्री का 50% हिस्सा (रॉयल्टी) मिलता रहता है। 

निष्कर्ष – Amazon ACX से पैसे कैसे कमाएं?

तो दोस्तों आपको मेरा यह लेख कैसा लगा इसमें मैं आपको Amazon ACX से पैसे कमाने के बारे में पूरी जानकारी बहुत ही आसान भाषा में बताया हूँ। और साथ में मैं एक real case study भी शेयर किया हूँ जिसको पढ़कर आप और भी अच्छे से समझ सकते हैं। 

अगर आपको और भी कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं हम आपके कमेंट का जवाब जल्दी ही देने की कोशिश करेंगे। और अगर आपको मेरा यह लेख Amazon ACX से पैसे कैसे कमाए पसंद आया हो तो इसे आप अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें। 

दोस्तों मैं एक ब्लॉगर और हिंदी कंटेंट राइटर हूँ, और पिछले 3 साल से कंटेंट लिख रहा हूँ मुझे Make Money, Yojana, Jobs, Letest Updates टॉपिक पर कंटेंट लिखना बहुत अच्छा लगता है।

Leave a Comment