Airtel Pay Job Azamgarh 2026: आजमगढ़ की दुकानों पर लगाएं QR कोड और साउंड बॉक्स, हर महीने कमाएं ₹35,000 तक!

दोस्तों आजकल आप हर दुकान पर पेमेंट के लिए QR कोड और ‘बोलने वाला’ साउंड बॉक्स देखते होंगे। अब यही चीज आपको कमाई का मौका दे रही है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक के लिए मर्चेंट ऑनबोर्डिंग (दुकानदारों को जोड़ना) का काम आजमगढ़ में शुरू हुआ है।

यह नौकरी उन युवाओं के लिए सबसे अच्छी है जो ऑफिस में बंद होकर काम नहीं करना चाहते और अपनी मेहनत के दम पर ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं। इस लेख में मैं आपको इस जॉब के बारे में पूरी जानकारी देने वाला हूँ। 

तो चलिए अब ज्यादा समय न लेते हुए इस लेख को शुरू करते हैं और इस जॉब के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Airtel Pay Job Azamgarh Overview: एक नज़र में पूरी जानकारी

विवरणजानकारी
कंपनी का कामएयरटेल पे मर्चेंट ऑनबोर्डिंग
काम का प्रकारफील्ड वर्क (दुकान-दुकान जाकर QR/साउंड बॉक्स लगाना)
सैलरी (औसत)₹25,000 से ₹35,000 महीना
पेमेंट मोडवीकली पेआउट (हर हफ्ते कमाई हाथ में)
योग्यता12वीं पास (केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए)
आवेदन लिंकयहाँ क्लिक करें (Apna App Link)
airtel pay job azamgarh

Airtel Pay Job में क्या काम करना होगा?

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता देता हूँ कि इस नौकरी में आपका काम बहुत ही आसान लेकिन जिम्मेदारी वाला है:

  • आपको आजमगढ़ के अलग-अलग बाजारों में जाकर दुकानदारों से मिलना है।
  • उन्हें एयरटेल पेमेंट्स बैंक के फायदे बताकर वहां QR कोड और साउंड बॉक्स इंस्टॉल करना है।
  • जैसे आप Paytm या PhonePe के कोड देखते हैं, वैसे ही आपको एयरटेल के कोड लगाने हैं।
  • पहले दिन आपको कंपनी के लीडर (TL) के साथ ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि आप काम सीख सकें।

Airtel Pay Job में कितनी कमाई हो सकती है?

सबसे पहले इस जॉब की सबसे अच्छी बात यह है कि यहाँ कमाई की कोई सीमा नहीं है। आपको फिक्स सैलरी के साथ-साथ शानदार इंसेंटिव भी मिलता है:

  • फुल टाइम काम: ₹25,000 से ₹35,000 तक कमा सकते हैं।
  • पार्ट टाइम काम: ₹15,000 से ₹20,000 तक की कमाई संभव है।
  • एक्स्ट्रा इंसेंटिव: * एक QR कोड लगाने पर: ₹50 से ₹75 तक।
  • एक साउंड बॉक्स लगाने पर: ₹140 से ₹180 तक।

पेमेंट के लिए आपको महीने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, कंपनी हर हफ्ते आपकी कमाई आपके खाते में भेज देगी।

Airtel Pay Job कौन लोग पा सकते हैं?

अगर इस जॉब पाना चाहते हैं इसके लिए योग्यता है जिसको आप पूरा करेंगे तभी जॉब मिल पायेगी जो निचे इस प्रकार है:

  • कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है।
  • आपकी उम्र 18 से 45 साल के बीच होनी चाहिए।
  • आपको बेसिक इंग्लिश पढ़नी और बोलनी आनी चाहिए ताकि ऐप इस्तेमाल कर सकें।
  • अगर आपने पहले सेल्स (B2B) में काम किया है तो अच्छा है, नहीं तो फ्रेशर्स को भी ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • आपके पास खुद की बाइक या लोकल ट्रैवल की सुविधा होनी चाहिए।

जरूरी दस्तावेज (Documents Needed)

जिस तरह से जॉब के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज लगते हैं उसी तरह से इस जॉब के लिए कुछ दस्तावेज लगते हैं जिसको इंटरव्यू या जॉइनिंग के समय अपने साथ जरूर रखें:

  • आधार कार्ड
  • 12वीं की मार्कशीट
  • अपडेटेड रिज्यूम (CV)
  • बैंक डिटेल्स (सैलरी पाने के लिए)
  • पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

आपको जानना जरूरी है कि यह एक अर्जेंट भर्ती है, इसलिए आपको जल्दी अप्लाई करना चाहिए जिसके लिए आप निचे इन स्टेप को फॉलो करें:

  • सबसे पहले Apna.co ऐप डाउनलोड करें या ऊपर दिए गए लिंक पर जाएं।
  • अब जॉब आईडी 400182396 सर्च करें, फिर आपको यह जॉब दिख जाएगी। 
  • अब उसमे ‘Apply’ बटन दबाएं। वहां आपको HR का नंबर या व्हाट्सएप लिंक मिल जाएगा।
  • फिर आप सीधे कॉल करके अपना इंटरव्यू फिक्स कर सकते हैं। अप्लाई करना बिल्कुल फ्री है।

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आप खुद का बॉस बनकर काम करना चाहते हैं और आपको फील्ड में घूमना पसंद है, तो एयरटेल पे की यह जॉब आपके लिए बेस्ट है। यहाँ कोई कड़ा टारगेट या ऑफिस का प्रेशर नहीं है। आप जितनी ज्यादा दुकानों पर QR कोड लगाएंगे, उतनी ही ज्यादा आपकी कमाई होगी। 

आजमगढ़ के युवाओं के लिए अपनी जेब खर्च निकालने या करियर शुरू करने का यह एक सुनहरा मौका है। अगर आपको मेरी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें। 

दोस्तों, मेरा नाम बादल है, मैं करीब 3 साल से Make Money Online, Blogging, Finance पर आर्टिकल लिख रहा हूँ, और अपने इस ब्लॉग पर पैसे कमाने के Proven तरीकों और Finance के बारे में बताता हूँ।

Disclaimer:- किसी भी वेबसाइट पर अपना दस्तावेज अपडेट और फीस पेमेंट करने से पहले आप अपनी तरफ से रिसर्च जरूर करें। अगर Official Portal हो तभी वहां अपना दस्तावेज शेयर और Fees पैमेंट करें।

Leave a Comment