Aadhar Center Appointment Booking New Process 2026: जानिये आधार सेंटर Appointment Book करने का नया तरीका

Aadhar Center Appointment Booking New Process – नमस्कार दोस्तों, क्या आप भी अपने अपने आधार में नाम, पता, जन्मतिथि आदि कुछ भी बदलवाना चाहते हैं। जिसके लिए आधार सेंटर अपॉइंटमेंट बुक करना चाहते हैं तो मैं आपको देता हूँ की 2026 में इसका प्रोसेस बदल गया है। 

इस लेख में मैं आधार सेंटर अपॉइंटमेंट बुकिंग के नए तरीके के बारे में पूरा विस्तार से बताया हूँ, जिससे अगर आप इस लेख को पूरा पढ़ते हैं तो 2026 में आधार सेंटर अपॉइंटमेंट बुक कैसे किया जाता है इसके बारे में जान जायेंगे। 

तो चलिए अब ज्यादा समय न लेते हुए इस लेख को शुरू करते हैं और आधार सेंटर अपॉइंटमेंट बुकिंग के नए तरीके बारे में जानते हैं। 

Aadhar Center Appointment Booking क्या है?

आधार सेंटर अपॉइंटमेंट बुकिंग एक ऐसा सिस्टम है जिससे अगर आपको अपने आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि, आदि कुछ अपडेट करवाना हो तो इसके लिए आपको पहले अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। और फिर जिस दिन जिस टाइम आप अपॉइंटमेंट बुक किये रहेंगे। 

उस दिन आधार सेवा केंद्र पर जाकर अपना आधार अपडेट करवा सकते हैं, जब आप आधार सेंटर अपॉइंटमेंट बुक कर लेते हैं तो आपको एक स्लिप मिलता है। जिसको लेकर आधार सेवा केंद्र पर जाना होता है जिसके बाद ही आपका आधार कार्ड अपडेट होता है। 

Aadhaar Center Appointment कैसे Book करें?

चलिए अब मैं आपको आधार सेंटर अपॉइंटमेंट बुक करने के नए तरीकों के बारे में बताता हूँ जो निचे इस प्रकार हैं:

  • Book Appointment – सबसे पहले MyAadhar Portal पर जायें और निचे आपको Center Appointment का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें। 
Book Appointment
  • Portal Login – अब आप MyAadhar Portal पर अपना आधार नंबर डालकर Captcha भरके OTP वेरीफाई करके लॉगिन करें। 
MyAadhar Portal
  • Select Age – अब अपनी Age सेलेक्ट करना होगा तो उसमे आपको Select Age Group का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करके अपनी Age के अनुसार Age Group सेलेक्ट कर देना है। 
Select Age
  • Select Service Type – अब आपको सर्विस सेलेक्ट करना है यानी अपने आधार में आप क्या अपडेट करवाना चाहते हैं या फिर नया आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं, उसको सेलेक्ट करें।
Select Service Type
  • Center Selection – अब आप जिस भी आधार सेंटर पर अपना आधार कार्ड अपडेट करवाना या बनवाना चाहते हैं वो सेलेक्ट करना होगा। जिसके लिए आपको दो ऑप्शन मिलते हैं चाहे आप अपने एरिया का नाम लिखकर नजदीकी सेंटर पता कर सकते हैं या फिर पिनकोड डालकर नजदीकी सेंटर पता करके उसको सेलेक्ट कर सकते हैं। 
Center Selection
  • Slot Booking – सेंटर सेलेक्ट करने के बाद आपको स्लॉट बुक करना होता है यानी कौन से दिन और किस टाइम आप अपना आधार कार्ड सेंटर पर अपडेट करवाने जायेंगे। तो इसके लिए आपको Book के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा जिसके बाद जिस दिन जिस टाइम जितने स्लॉट Available रहेंगे दिख उसमे से आप अपने अनुसार सेलेक्ट कर सकते हैं। 
Slot Booking
  • Fill Basic Details – अब आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर और आधार नंबर डालना होगा। जो नाम और मोबाइल नंबर आप अपडेट करना चाहते हैं वही डालें। 
Fill Basic Details
  • Update Option – अब आपको इसमें Update के ऑप्शन दिखेंगे तो जो भी अपने आधार कार्ड में आप अपडेट करना चाहते हैं उसको सेलेक्ट करें। और किस दस्तावेज के माध्यम से आप अपडेट करवाना चाहते हैं उसको सेलेक्ट करके Next बटन पर क्लिक करें। 
Select Update Information
  • Review Application – जैसे ही आप Next के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो Review Application दिखेगा, जिसमे आप क्या अपडेट करना चाहते हैं और उसके लिए कौन से दस्तावेज आप उपयोग कर रहे हैं वो जानकारी आपको दिख जाएगी। अगर सब कुछ सही हैं तो Next बटन पर क्लिक करें। 
Reviews Application
  • Payment – अब आपको पेमेंट करना होगा जैसे ही आप पेमेंट करेंगे आपका अपॉइंटमेंट बुक हो जायेगा और उसकी सभी जानकारी आपको दिख जाएगी वहां से आप स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं।
Make Payment

तो इस प्रकार से आप अपने आधार कार्ड में अपडेट करवाने के लिए Appointment Book कर सकते हैं। अगर आप पहले पेमेंट कर देते हैं आधार सेंटर पर आपको पेमेंट करने की जरूरत नहीं होती है। और नीचे मैं एक विडिओ जोड़ रहा हूँ जिसको देखकर आप और भी आसानी से समझ सकते हैं।

Aadhaar Appointment Booking के लिए जरूरी Documents

आधार अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए दस्तावेज आपके अपडेट के अनुसार लगते हैं जैसे अगर आप नाम बदलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अलग दस्तावेज देने होंगे और अगर जन्मतिथि बदलनी हो तो उसके लिए आपको अलग दस्तावेज देने होंगे। नीचे टेबल में देख सकते हैं:

अपडेट का प्रकारजरूरी दस्तावेज़
नाम (Name)पासपोर्ट, पैन कार्ड, गजट नोटिफिकेशन (यदि पूरा नाम बदल रहे हैं)
पता (Address)राशन कार्ड, बिजली बिल, वोटर आईडी
DOBजन्म प्रमाण पत्र, मार्कशीट, पासपोर्ट
मोबाइल/ईमेलकिसी दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं

Aadhaar Appointment Booking Charges

आधार अपॉइंटमेंट बुकिंग चार्ज आपके सर्विस के अनुसार लगते हैं जैसे अगर आप नया आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पैसे देने की जरूरत नहीं होती है और अगर Demographic Update (नाम, पता, मोबाइल) बदलना चाहते हैं तो उसके लिए आपको ₹75 देने होते हैं। 

और अगर Biometric (फोटो, फिंगरप्रिंट) अपडेट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ₹125 देने होते हैं।

Aadhaar Appointment Booking में पहले से क्या बदलाव हुआ है?

इस लेख को यहाँ तक पढ़ने के बाद आप आधार अपॉइंटमेंट बुक करना तो आप सिख गए होंगे, लेकिन अब आपके मन ये सवाल जरूरत आया होगा कि इसमें बदलाव क्या हुआ है तो चलिए अब मैं आपको इसके बारे में भी बताता हूँ, जो निचे इस प्रकार हैं:

  • पहले ड्रॉप-डाउन लिस्ट से शहर और सेंटर का नाम खुद से ढूंढना पड़ता था, लेकिन Interactive Map और Pincode का ऑप्शन मिलता है जिससे नजदीकी सेंटर ढूडने में आसानी हो जाती है। 
  • पहले सेंटर पर किस दिन कितना भीड़ रहेगी ये पता लगा पाना बहुत मुश्किल होता था, लेकिन अब बुकिंग के दौरान कैलेंडर में अलग-अलग रंगों (जैसे लाल, हरा) का उपयोग किया जाता है जिससे तुरंत पता चल जाता है कि कौन सा दिन खाली है और कहाँ स्लॉट खत्म हो चुके हैं।

FAQs – Aadhar Center Appointment Booking New Process

Q1. अपॉइंटमेंट स्लिप खो जाए तो क्या करें?

आप पोर्टल से दोबारा डाउनलोड कर सकते हैं या मोबाइल पर आए कन्फर्मेशन मैसेज को दिखा सकते हैं।

Q2. क्या बच्चों के आधार अपडेट के लिए अपॉइंटमेंट जरूरी है?

हाँ, 0-5 साल और 5-18 साल दोनों के लिए अलग कैटेगरी में बुकिंग उपलब्ध है।

निष्कर्ष – Aadhar Center Appointment Booking New Process

तो दोस्तों आपको मेरा यह लेख कैसा लगा इसमें मैं आपको आधार सेंटर अपॉइंटमेंट बुकिंग के नए तरीकों के बारे में बताया हूँ। जिससे अगर आपको अपने आधार में कुछ बदलवाना है बहुत आसानी से अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। 

और अगर आपको और भी कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं, मैं आपके कमेंट का जवाब जल्दी ही देने की कोशिश करूँगा। और अगर आपको मेरा यह लेख Aadhar Center Appointment Booking New Process 2026 पसंद आया हो तो इसको अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें। 

दोस्तों, मेरा नाम बादल है, मैं करीब 3 साल से Make Money Online, Blogging, Finance पर आर्टिकल लिख रहा हूँ, और अपने इस ब्लॉग पर पैसे कमाने के Proven तरीकों और Finance के बारे में बताता हूँ।

Disclaimer:- किसी भी वेबसाइट पर अपना दस्तावेज अपडेट और फीस पेमेंट करने से पहले आप अपनी तरफ से रिसर्च जरूर करें। अगर Official Portal हो तभी वहां अपना दस्तावेज शेयर और Fees पैमेंट करें।

Leave a Comment