Aadhar Card Address Update New Process 2026: जानिए आधार कार्ड में Address अपडेट करने के नए तरीके, बिना किसी दस्तावेज के 

Aadhar Card Address Update New Process 2026 – नमस्कार दोस्तों, क्या आप भी अपने आधार कार्ड में पता और पिता या पति का नाम बदलना चाहते हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि 2026 में आधार कार्ड में Address अपडेट करने का तरीका बदल गया है। पहले आप खुद से नाम लिखकर अपडेट करते थे। 

लेकिन अब वैसा नहीं है इसके लिए अब इसमें HOF का ऑप्शन जोड़ दिया गया है, जिसमे आपको पिता या पति आधार नंबर डालना होता है। उसके बाद जो भी Address आपके पति या पिता के आधार कार्ड में होता है वो आपके आधार कार्ड में भी हो जायेगा। 

और नए आधार कार्ड में ‘Son of’ ya ‘Wife of’ की जगह केवल ‘Care Of’ लिखा आएगा, जो की हर जगह मान्य होगा। इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आप आधार कार्ड अपडेट करने का नया तरीका जान जायेंगे तो चलिए अब ज्यादा समय न लेते हुए इस लेख को शुरू करते हैं और आधार कार्ड अपडेट करने के नए तरीके के बारे में जानते हैं।

Aadhar Card Address Update New Process 2026

पहले जब लोग आधार कार्ड अपडेट करते थे तो उसमे अगर अपने अपने पिता या पति का नाम Update करना होता था। तो लोग खुद से नाम डालते थे और वो नाम आधार कार्ड पर अपडेट होकर दिखने लगता था लेकिन इसका गलत इस्तेमाल होने के कारण UIDAI ने इसे बंद कर दिया है। 

अब अगर आपको अपने आधार कार्ड में पिता या पति का नाम या बदलना है तो HOF Option का इस्तेमाल करना होगा। जिसका भी नाम आप अपने आधार कार्ड में पिता या पति के जगह लिखना चाहते हैं उनका आधार आपको इस्तेमाल करना होगा। 

इसके बाद उनका नाम और पता अपने आधार कार्ड के  ‘Care of’ (C/o) सेक्शन में आ जायेगा। हालांकि इसके लिए दोनों के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जुड़ा होना चाहिए। 

2026 में आधार कार्ड में Address Update करते समय आपको किन दस्तावेज की जरूरत होगी?

अगर आप 2026 अपने आधार कार्ड में Address Update करना चाहते हैं, तो आपके मन में ये सवाल जरूर आया होगा कि आधार कार्ड में Address Update करने के लिए दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी तो चलिए अब मैं आपको इसके बारे में भी बताता हूँ। 

तो इसके लिए आपको किसी भी ज्यादा दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ेगी बस जिनका भी नाम आप अपने आधार कार्ड में पिता या पति के स्थान पर लिखना चाहते हैं उनके आधार कार्ड में और उसमे जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर क्योंकि SRN नंबर डालकर Accept करना होगा। 

जिसके लिए आपको My Head of Family (HOF) के आधार कार्ड को UIDAI में Login करना होगा। 

2026 में आधार कार्ड में Address Update कैसे करें?

चलिए अब इस लेख के मुख्य पॉइंट पर चलते हैं और 2026 में अपने आधार कार्ड में Address बदलने के नए तरीके बारे में जानते हैं। 

Step 1: MyAadhar Portal में Login करें – इसके लिए सबसे पहले आप UIDAI की आधिकरिक वेबसाइट पर जायें, और MyAadhar Portal में अपना आधार कार्ड नंबर और Captcha भरकर ‘Login with OTP’ के ऑप्शन पर क्लिक करें जिसके बाद जो भी मोबाइल नंबर आपके आधार से लिंक होगा उसपर OTP जायेगा उसको डालकर Login करें। 

MyAadhar Portal login

Step 2: Address Update Option – लॉगिन करने के बाद Dashboard में आपको Address Update का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें जिसके बाद आपको दो ऑप्शन दिखेगा पहला Update Address using Documents और दूसरा Family Member Based Address Update तो इसमें आपको दूसरे वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Address Update options

Step 3: HOF की Details भरें – अब आपको अपने पिता या पति का आधार कार्ड नंबर डालना होगा जिसका नाम और पता अपने आधार कार्ड पर दिखाना चाहते हैं। फिर उनका मोबाइल नंबर डालकर उनके साथ आपका क्या रिलेशन है वो सेलेक्ट करना होगा। उसके बाद Legal Statement के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। 

Fill family member details

Step 4: Fees भुकतान करें – इतना करने के बाद आपको ₹75 Fees भुकतान करना होगा जिहके लिए UPI, Debit/Credit card या Net banking से कर सकते हैं जिसके बाद आपको SRN (Service Request Number) मिलेगा। जिसको संभालकर रख लेना है।

Make payment

Step 5: HOF से Approval दिलवाएं – अब आप जिस तरह से अपना आधार कार्ड Myaadhar Portal पर लॉगिन किये हैं उसी तरह से अपने पिता या पति का आधार भी Myaadhar Portal पर लॉगिन करना होगा जिसके बाद ‘My Head of Family (HOF) Request’ ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक जो SRN नंबर आपको मिला था उसको डालकर Accept के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। 

Hof accept

इस प्रॉसेस को पूरा करने के बाद अपने आधार कार्ड पर Address Update हो जायेगा और आपके आधार कार्ड के Address के सेक्शन में आपके पिता या पति का नाम और पता आ जायेगा। 

2026 में आधार कार्ड Address Update से जुडी कुछ जरूरी बातें!

अगर आप 2026 में अपने आधार कार्ड में पता बदलना चाहते हैं या पिता या पति का नाम बदलना चाहते हैं तो आपको कुछ जरूरी बातें जरूरी जननी चाहिए जो निचे इस प्रकार हैं: 

  • ‘Care of’ (C/o) System – आधार कार्ड में Address Update करने के बाद नए आधार कार्ड में ‘Son of’ ya ‘Wife of’ की जगह केवल ‘Care Of’ लिखा आएगा। 
  • Update Timing – वैसे तो 10 से 15 दिन के भीतर ही आधार कार्ड Update हो जाता है लेकिन कभी कभी 90 दिन भी लग सकते हैं। 
  • नया आधार कार्ड – आधार कार्ड अपडेट हो जाने के बाद आप ऑनलाइन E-Aadhar डाउनलोड कर सकते हैं या PVC कार्ड अप्लाई कर सकते हैं। 

FAQs – Aadhar Card Address Update New Process 2026

Q1. क्या बिना किसी दस्तावेज के आधार कार्ड पर पता बदल सकते हैं?

जी हाँ HOF ऑप्शन के लिए आप बिना किसी दस्तावेज अपने आधार कार्ड पर पता बदल सकते हैं। 

Q2. क्या नए आधार कार्ड में Wife Of या Son Of लिखा आएगा?

नहीं अब नए आधार कार्ड में Wife Of या Son Of नहीं लिखा आएगा बल्कि इसकी जगह Care Of लिखा आएगा। 

निष्कर्ष – Aadhar Card Address Update New Process 2026

दोस्तों मैं आशा करता हूँ कि इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आप 2026 के आधार कार्ड में Address अपडेट करने के नए तरीके के बारे में जान गए होंगे। हालांकि इसके लिए आपके पति या पिता के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जुड़ा होना चाहिए। 

तभी आप इस तरीके अपने आधार में पति या पिता का नाम अपडेट कर पाएंगे अगर आपको मेरा यह लेख Aadhar Card Address Update New Process 2026 पसंद आया होगा तो इसको आप अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें। 

दोस्तों, मेरा नाम बादल है, मैं करीब 3 साल से Make Money Online, Blogging, Finance पर आर्टिकल लिख रहा हूँ, और अपने इस ब्लॉग पर पैसे कमाने के Proven तरीकों और Finance के बारे में बताता हूँ।

Disclaimer:- किसी भी वेबसाइट पर अपना दस्तावेज अपडेट और फीस पेमेंट करने से पहले आप अपनी तरफ से रिसर्च जरूर करें। अगर Official Portal हो तभी वहां अपना दस्तावेज शेयर और Fees पैमेंट करें।

Leave a Comment