2026 में SquadStack App से पैसे कैसे कमाएं? – Letest Guide 

SquadStack App से पैसे कैसे कमाएं – दोस्तों मुझे लगता है आपको SquadStack App के बारे आपको थोड़ी बहुत जानकारी कहीं से मिली होगी और इसके बारे में पूरी जानकारी लेने के लिए आप इस लेख तक आये होंगे। तो चिंता न करें आज इस लेख के माध्यम से मैं आपको SquadStack App के बारे में पूरी जानकारी बहुत ही आसान भाषा में देने वाला हूँ। 

यानी अगर आप इस लेख को पूरा पढ़ते हैं तो SquadStack App को डाउनलोड करने से लेकर पैसे कमाने तक पूरी जानकारी आपको मिल जाएगी। 

तो चलिए अब आपका ज्यादा समय न लेते हुए इस लेख को शुरू करते हैं और आप SquadStack App से पैसे कैसे कमाए जाते हैं इसके बारे में अच्छी तरह से जानते हैं। 

SquadStack App क्या है?

SquadStack एक Sales-as-a-Service प्लेटफॉर्म है जो बड़ी-बड़ी कंपनियों (जैसे Upstox, Delhivery, Razorpay) को सेल्स और टेलीकॉलिंग में मदद करता है। अगर आसान भाषा में कहूं तो, यह एक ‘Digital Call Center’ की तरह है जहाँ आप एक Sales Expert के तौर पर जुड़ते हैं।

इसमें आपको कंपनियों के लीड्स (Leads) को कॉल करना होता है और उन्हें उनके प्रोडक्ट्स या सर्विस के बारे में समझाना होता है। या अगर आप जिस कंपनी में जॉब कर रहे हैं अगर उस कंपनी के यूजर को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो उनको कॉल करके उनकी परेशानी का हल निकालना होता है। 

SquadStack App उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है जिनकी बातचीत करने की कला (Communication Skills) अच्छी है।

App NameSquadStack – Work from Home
App CategoryBusiness / Earning
Installation10 Lakh+
Rating3.8 Star ★
Earning Potential₹12,000 – ₹25,000 Monthly
Investment₹0 (बिल्कुल फ्री)

SquadStack App कैसे काम करता है?

SquadStack App के बार में तो आप जान चुके हैं तो चलिए अब मैं बताता हूँ कि आखिर SquadStack App काम कैसे करता है। तो दोस्तों जो छोटी-मोटी कंपनी होती है जिनके पास कॉल सेंटर करने के लिए ज्यादा पैसे नहीं होते हैं। 

वो वैसी कंपनी कॉल सेंटर यानी कॉल करके यूजर को समझाने का काम SquadStack App देती हैं। जिसके बदले यह ऐप उन कंपनी से पैसा लेते है और उन पैसे में से कुछ पैसे अपने पास रखता है और कुछ पैसे आप देता है। 

SquadStack App डाउनलोड कैसे करें?

दोस्तों अगर आप SquadStack App से सच में पैसा कमाना चाहते हैं तो सबसे पहले इसको अपने फ़ोन में डाउनलोड करना होगा उसके बाद ही आप SquadStack से पैसा कमा पाएंगे। तो मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूँ की SquadStack App आपको गूगल प्ले स्टोर पर बहुत आसानी से मिल जायेगा। 

इसलिए सबसे पहले आप अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर को खोलें और उसमे SquadStack लिखकर सर्च करें फिर सबसे ऊपर ही आपको यह ऐप दिख जायेगा वहां इनस्टॉल बटन पर क्लिक करके आप बहुत आसानी से SquadStack ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। 

SquadStack App में अकाउंट कैसे बनायें?

दोस्तों अगर आप ऑनलाइन पैसे कमाने में रूचि रखते होंगे और इंटरनेट का उपयोग करते होंगे तो आपको पता ही होगा की जब तक किसी भी ऐप में अकाउंट नहीं बनाया जाता है तब तक उसके सभी फीचर आपको नहीं दीखते हैं। 

बिलकुल उसी तरह SquadStack App में भी है इसमें भी आपको अकाउंट बनान होता है लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दूँ की SquadStack App में अकाउंट बनाना बहुत आसान होता है इसके लिए आप सबसे पहले SquadStack ऐप को खोलें और Get Started पर क्लिक करें। 

इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा तो अपना मोबाइल नंबर डालकर आप Send OTP पर क्लिक करें। जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP जायेगा जिसको डालकर वेरीफाई करने के बाद SquadStack ऐप आपका अकाउंट बन जायेगा। 

SquadStack App से पैसे कैसे कमाएं?

चलिए दोस्तों अब मैं आपको इस लेख के मुख्य पॉइंट पर लेकर चलता हूँ और SquadStack App से पैसे कैसे कमाए जाते हैं इसके बारे में बताता हूँ। तो दोस्तों इसमें पैसा कमाने के लिए आपको इसमें कुछ टास्क दिए जाते हैं जिसको आप पूरा कर लेते हैं तभी आप पैसा कमा पाएंगे। 

तो चलिए उन टास्क को पूरा करना सीखता हूँ जो निचे प्रकार से हैं:

#1 सबसे पहले Introduction को समझे – सबसे पहला टास्क इसमें Introduction होता है जिसमे आपको SquadStack कैसे काम करता है इसके बारे में पूरा अच्छी तरह से बताया जाता है। 

#2 अब अपना प्रोफाइल Create कीजिए – जब इसमें आप पहले टास्क को पूरा कर लेते हैं तो इसमें आपको अपनी प्रोफाइल बनानी होती है जिसमे आपको अपनी जानकारी जैसे DOB/ Gender/ Email Id/ Address आदि देना होता है। जब आप यह टास्क पूरा कर लेते हैं तो Create Profile वाले टास्क में Blue Tick लग जाता है। 

#3. Speech Assessment को पूरा कीजिए – प्रोफाइल के बनाने के बाद आपको Speech Assessment टास्क को पूरा करना होता है जिसमे आपको एक टॉपिक दिया जाता है और उसी टॉपिक पर कस्टमर केयर की तरह बात करके 8 मिनट का voice recording यहाँ शेयर करना होता है फिर SquadStack की टीम आपकी रिकॉर्डिंग का रिव्यु करते हैं जब आप इसको पास कर लेते हैं तो इस पर भी टिक लग जाता है। 

#4. अब Training को पूरा करें  – अब आपको इसमें Audio Assessment को पूरा करना होता है इसमें आपको एक छोटा सा वीडियो दिखाया जाता है जिसमे बताया जाता है कि आपको SquadStack ऐप किस तरह से काम करना है। 

#5. अब घर बैठे Telecalling का जॉब्स करें – जब आप ट्रेनिंग पूरा कर लेते हैं तो आपको SquadStack की टीम किसी कंपनी में जॉब देती है फिर उस कंपनी के यूजर को कॉल करके सर्विस के बारे में बताना होता है या फिर उनको परेशानी को हल करना होता है। 

SquadStack App से कितना पैसा कमा सकते हैं?

मुझे लगता है आप भी मेरी तरह सोच रहे होंगे कि आखिर SquadStack App जॉब करने पर आपको कितना पैसा मिलेगा तो मैं आपको पहले बता दे रहा हूँ कि इसमें पैसे आपके समय के ऊपर निर्भर करता है यानी जितना ज्यादा समय तक आप बात करने का काम करेंगे उतना ही ज्यादा पैसा आपको मिलेगा। 

फिर भी अगर आप इसमें 8 घंटा काम करते हैं तो महीने की कमाई आपकी ₹18,000 से भी ज्यादा हो जाती है। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए आप glassdoor वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं इसमें role हिसाब से सैलरी के बारे में बताया गया है।

FAQs – SquadStack App Se Paise Kaise Kamaye

Q1. क्या SquadStack ऐप सुरक्षित है? 

Ans: जी हाँ, SquadStack पूरी तरह से सुरक्षित और लीगल ऐप है। यह भारत की बड़ी कंपनियों के साथ मिलकर काम करता है।

Q2. क्या SquadStack में काम करने के लिए पैसे देने पड़ते हैं? 

Ans: नहीं दोस्तों, इसमें जुड़ने के लिए आपको एक भी रुपया नहीं देना पड़ता है। SquadStack यह पूरी तरह फ्री है।

निष्कर्ष – SquadStack App से पैसे कैसे कमाएं?

तो दोस्तों आपको मेरा यह लेख कैसा लगा इसमें मैं आपको SquadStack App से पैसे कमाने के बारे में पूरी जानकारी बहुत ही आसान भाषा में दिया हूँ। मुझे पूरा भरोसा है इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आप SquadStack से पैसा कमाना सिख गए होंगे। 

अगर अभी भी आपको कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं, मैं आपके कमेंट का जवाब जल्दी ही देने की कोशिश करूँगा। और अगर आपको मेरे इस लेख SquadStack App से पैसे कैसे कमाएं से कुछ नया सीखने को मिला हो तो इसे अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें। 

दोस्तों, मेरा नाम बादल है, मैं करीब 3 साल से Make Money Online, Blogging, Finance पर आर्टिकल लिख रहा हूँ, और अपने इस ब्लॉग पर पैसे कमाने के Proven तरीकों और Finance के बारे में बताता हूँ।

Leave a Comment