Sikka App से पैसे कैसे कमाएं – दोस्तों जरा सोचो अगर आपको ऐसा ऐप मिल जाये जिसमे आप छोटे-मोटे टास्क पूरा करके अपना खर्चा निकाल सकें तो कितना अच्छा रहेगा। तो आज आप खुश हो जाइये क्योंकि इस लेख में मैं Sikka App के बारे में बताया हूँ जो एक पैसा कमाने वाला ऐप है।
इसमें आप छोटे-मोटे टास्क पूरा करके पैसा कमा सकते हैं। हालांकि इस ऐप के जरिए आप अमीर नहीं बन पाएंगे लेकिन अपना पॉकेट मनी जरूर निकाल पाएंगे।
तो चलिए अब ज्यादा समय न लेते हुए इस लेख को शुरू करते हैं और 2026 में Sikka App Se Paise Kaise Kamaye जाते हैं इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Sikka App क्या है?
दोस्तों अगर आसान भाषा में कहूं तो Sikka App एक पैसा कमाने वाला ऐप है इसमें आप अपने दोस्तों को रेफर करके, गेम खेलकर, सर्वे करके, स्पिन करके, आदि बहुत से तरीकों से पैसा कमा सकते हैं। इसमें जो भी आपकी कमाई होती है वो Sikka Coin में होती है फिर उसको बाद में आप पैसे में बदल सकते हैं।
अब सोच रहे होंगे कि इसमें कितना सिक्का कॉइन मिलने पर कितना पैसा मिलेगा तो मैं आपको बता देता हूँ, कि अगर आप Sikka App में 10 Sikka Coin कमा लेते हैं तो उसकी कीमत ₹1 होती है। मतलब अगर आप Sikka App से रोज का ₹100 कमाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 1000 Sikka Coin बटोरना पड़ेगा।
Sikka App Overview
| App Name | Money Earning App online Sikka |
|---|---|
| Size | 9-11 MB |
| Rating | 4.5 Stars |
| Reviews | 112K+ |
| Downloads / Installation | 5 Million+ |
| Official Website | sikkaapp.in |
Sikka App में रजिस्टर कैसे करें?
Sikka App से आप तभी पैसा कमा पाएंगे जब इसमें आप रजिस्टर यानी अकाउंट बनाएंगे तभी आपको Sikka App के सभी पैसे कमाने वाले ऑप्शन दिखेंगे। तो इसलिए चलिए पहले मैं आपको Sikka App में Sign Up करना सिखाता हूँ, जिसके लिए आप इन स्टेप को फॉलो करें:
Sikka App Download – सबसे पहले आप सिक्का ऐप को डाउनलोड करें तो इसके लिए अपने फोन में आप गूगल प्ले स्टोर को खोलें और Sikka App लिखकर सर्च करें फिर सबसे ऊपर ही आपको यह ऐप दिख जायेगा उसमें आप इंस्टॉल बटन पर क्लिक करके डाउनलोड करें।

Open Sikka App – Sikka App को डाउनलोड करने के बाद अब इसको ओपन करें अब इसमें Sign Up करने के लिए Google Account और Mobile No दो ऑप्शन दिखेंगे तो उसमें जिसके भी जरिए आप रजिस्टर करना चाहते हैं रजिस्टर कर सकते हैं।
Fill Mobile No – अगर इसमें आप Sign Up करने के लिए मोबाइल नंबर के ऑप्शन को सेलेक्ट किये हैं तो उसमें अपना मोबाइल नंबर डालें और Continue बटन पर क्लिक करें।
Verify OTP – जो नंबर आप डालेंगे उस मोबाइल नंबर एक OTP जाएगा तो उसको डालकर Verify के ऑप्शन पर क्लिक करें।
Fill Referral Code – जैसे ही आप OTP Verify करेंगे तो आपको रेफरल कोड डालने का ऑप्शन दिखेगा तो अगर आपके पास रेफरल कोड है तो डाल सकते हैं या फिर Skip के ऑप्शन पर क्लिक करके आगे बढ़ सकते हैं।

Allow Permission – अब आपको Sikka App कुछ Permission Allow करने के लिए कहेगा तो जैसे ही आप उसको allow करेंगे Sikka App के होम पेज चले जाएंगे। वहां आपको Sikka App के सभी फीचर और ऑप्शन दिखाई देंगे।
Sikka App से पैसे कमाने के तरीके Latest 2026
दोस्तों जैसा कि मैं आप लोगों को पहले ही बता दिया हूँ, कि Sikka ऐप में आप अपने दोस्तों को रेफर करके, गेम खेलकर, सर्वे पूरा करके आदि बहुत से तरीकों से पैसा कमा सकते हैं। तो चलिए अब मैं आप लोगों को Sikka App से पैसे कमाने के उन सभी तरीकों के बारे में विस्तार से बताता हूँ।
#1 – गेम खेलकर Sikka App से पैसे कमाएं

अगर आपको गेम खेलने में मजा आता है तब तो इसमें गेम का ऑप्शन के लिए बहुत अच्छा है क्योंकि Sikka App आपको Flying Birds, Fusion Blocks, High Power, Runout Champs, Strick Balls, Meteor Attack, Cricket Star बहुत से गेम मिलते हैं।
अपनी मन पसंद अनुसार आप किसी भी गेम खेलकर पैसा कमा सकते हैं। इसमें हर अलग अलग गेम के लिए अलग अलग Sikka Coin रखा गया होता है यानी किसी गेम खेलने पर आपको ज्यादा पैसे मिलते हैं तो किसी गेम को खेलने के लिए कम पैसे मिलते हैं।
अगर आप सिक्का ऐप में गेम खेलकर ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं तो इसके लिए आप वही गेम खेलें जिसके लिए ज्यादा सिक्का कॉइन रखा गया हो।
अब तो आप सोच रहे होंगे कि सिक्का ऐप गेम कहाँ से खेलूं तो इसके लिए आप सिक्का ऐप को खोलें खोलते ही आपको Game का ऑप्शन दिखेगा तो उस पर क्लिक करें। जिसके बाद आपको सभी गेम दिख जाएंगे उसमें आप किसी भी गेम खेलकर सिक्का कॉइन कमा सकते हैं।
#2 – सर्वे करके Sikka App से पैसे कमाएं

अगर आप गेम खेलकर पैसा नहीं कमाना चाहते हैं या फिर गेम में आपकी रुचि नहीं है तो ऐसे में आप सर्वे करें इस सर्वे में आपको छोटे मोटे सवालों के जवाब देने होते हैं जिसके बदले आपको सिक्का कॉइन मिलता है। इसमें हर अलग अलग सर्वे के लिए अलग अलग कॉइन मिलते हैं यानी किसी सर्वे को करने के लिए ज्यादा पैसे मिलते हैं तो किसी के लिए कम मिलते हैं।
इसमें सभी सर्वे कॉइन पहले ही दिख जाता है तो अगर आप सर्वे करके ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं तो मेरी राय मानो आप जिसके लिए ज्यादा कॉइन मिले उसी सर्वे को पूरा करें इससे आपकी कमाई ज्यादा होगी।
सिक्का ऐप में सर्वे करके पैसा कमाने के लिए आप सिक्का ऐप को खोलें फिर उसमें आपको Survey का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें। जिसके बाद जितने भी सर्वे रहेंगे वो दिख जाएंगे साथ उस सर्वे को पूरा करने का समय और मिलने वाला कॉइन भी दिखेगा।
तो उसमें से जो भी सर्वे आपको अच्छा लगे उसको आप पूरा कर सकते हैं जैसे ही आप सर्वे पूरा करेंगे उसका कॉइन आपके वॉलेट में जुड़ जाएगा।
#3 – Spin करके Sikka App से पैसे कमाएं

Sikka App में पैसा कमाने के लिए आपको Spin का ऑप्शन मिलता है इसमें आपको बहुत मजा आने वाला है क्योंकि इसमें आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं होती है बस चकरी घुमानी होती है घुमाने के बाद चकरी जहाँ रुकती है वही इनाम आपको मिलता है।
हालांकि इसके लिए आपके सिक्का वॉलेट में 10 कॉइन तक होने चाहिए तभी आप इसमें स्पिन करके पैसा कमा पाएंगे। इसके लिए आप सिक्का ऐप को खोलें और Spin & Win के ऑप्शन पर क्लिक करें जिसके बाद आपको चकरी घुमाना होगा।
#4 – Exclusive Offer के जरिए Sikka App में पैसे कमाएं

दोस्तों Sikka App में पैसा कमाने के लिए हमेशा Exclusive Offer चलते रहते हैं जिसमें ज्यादातर Pocker गेम होते हैं। अगर आपको पॉकेर गेम खेलने में मजा आता है तो ये आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है क्योंकि ये गेम ऑप्शन में होते हैं जिसके लिए आपको ज्यादा कॉइन मिलते हैं।
अब आप सोच रहे होंगे सिक्का ऐप में पॉकेर गेम कहाँ मिलेगा तो चलिए मैं इसके बारे में भी बताता हूँ, इसके लिए आप सिक्का ऐप को खोलें फिर आपको Exclusive Offer का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करके जिसके बाद आपको पॉकेर गेम दिखेंगे उसको खेलकर आप पैसा कमा सकते हैं।
#5 – अपने दोस्तों को रेफर करके Sikka App से पैसे कमाएं

दोस्तों ऊपर मैं आपको Sikka App से जितने भी पैसे कमाने के तरीकों के बारे में बताया हूँ, अगर उसमें आपको कोई तरीका पसंद नहीं आया हो तो इसमें आप अपने दोस्तों को रेफर करके पैसे कमा सकते हैं। हालांकि इसमें रेफर पर कोई पैसा या कॉइन फिक्स नहीं होता है।
बल्कि जिसको भी आप रेफर किये रहते हैं अगर वो तीन टास्क पूरा करता है तो उसकी जितनी भी कमाई होती है उसका 30% आपको मिलता है। अगर आपको समझ नहीं आया तो चलिए अब आपको उदाहरण देकर बताता हूँ।
मान लीजिये आपके रेफरल लिंक से कोई व्यक्ति सिक्का ऐप को डाउनलोड करके रजिस्टर करता है और उसमें गेम, सर्वे, स्पिन आदि कोई भी तीन टास्क को पूरा करता है तो उसको 100 सिक्का कॉइन मिलता है तो उसका 30% यानी 30 सिक्का कॉइन आपको भी मिलेगा बिना कुछ किये।
#6 – ऐप डाउनलोड करके Sikka App से पैसे कमाएं
इसमें आपको ऐप डाउनलोड करने के भी ऑप्शन मिलते हैं जिसमें आपको बहुत ऐप दिखते हैं अगर वहां से उन ऐप को डाउनलोड करते हैं तो आपको पैसे मिलते हैं। जैसे नीचे आपको स्क्रीनशॉट में jar, mobikwik App और Paytm First Game दिख रहा होगा।

इसी तरह आपको ऐप दिखते हैं और उसको डाउनलोड करके रजिस्टर करने पर आपको पैसे मिलते हैं कुछ ऐसे ऐप होते हैं जिसके लिए आपको ज्यादा सिक्का कॉइन मिलते हैं और कुछ ऐसे ऐप होते हैं जिसके लिए आपको कम सिक्का कॉइन मिलते हैं।
तो इसके लिए आप सिक्का ऐप को खोलें और ऐप के सेक्शन में जाएं फिर आपको बहुत से ऐप दिखेंगे जिसको डाउनलोड करके आप पैसा कमा सकते हैं।
#7 – डीमेट अकाउंट खोलकर Sikka App से पैसे कमाएं
सिक्का ऐप आपको डीमेट अकाउंट खोलने पर भी पैसा देता है यानी इसमें आपको कुछ Financial App दिखते हैं जिसको डाउनलोड करके आप उसके जरिए अपना डीमेट अकाउंट खोलते हैं तो आपको सिक्का कॉइन मिलता है।

इसके लिए आप सिक्का ऐप को खोलें फिर ऑफर वाले सेक्शन में ही आपको Upstox, Groww, Angle One ऐप दिखेंगे। जिसको डाउनलोड करके डीमेट अकाउंट खोलते हैं तो आपको पैसा मिलता है।
Sikka App से पैसे कैसे निकालें?
इस लेख को यह तक पढ़ने के बाद तो सिक्का ऐप से पैसे कमाने सभी तरीकों के बारे में जान चुके हैं तो चलिए अब मैं आपको सिक्का ऐप में अपने कमाए हुए पैसे को कैसे निकालते हैं इसके बारे में जानते हैं। क्योंकि मैं आपको पहले ही बता दिया हूँ।
कि इसमें आपको सिक्का कॉइन मिलता है जिसको पैसे में बदलना होता है तो इसके लिए आप नीचे इन स्टेप को फॉलो करें।
- सबसे पहले आप सिक्का ऐप को खोलें और उसमें वॉलेट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब जितना भी सिक्का कॉइन आपके वॉलेट में रहेगा वो दिख जाएगा तो आपके वॉलेट में कम से कम 50 सिक्का कॉइन रहना चाहिए तभी निकाल पाएंगे।
- फिर उसमें आप Redeem Now के ऑप्शन पर क्लिक करें फिर आपको Paypal और UPI का ऑप्शन दिखेगा तो जिसके भी जरिए आप विथड्रॉ करना चाहते हैं उसको सेलेक्ट करें।
- अब आप जो भी ऑप्शन चुने हैं उसकी जानकारी भरें और अमाउंट डालकर विथड्रॉ करें।
Sikka App से ज्यादा कमाई करने के लिए Tips
चलिए अब मैं आप लोगों को Sikka App से ज्यादा कमाई करने के लिए कुछ बेहतरीन Tips देता हूँ जिसको फॉलो करके आप कुछ हद तक अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं।
- Exclusive Offers – सिक्का ऐप के Exclusive Offer में आपको ऐसे टास्क मिलते हैं जिसको पूरा करने के लिए ज्यादा सिक्का कॉइन मिलते हैं तो इसलिए आप Exclusive Offer को सबसे पहले पूरा करें।
- High Coin गेम खेलें – जैसा कि मैं आपको पहले ही बताया हूँ, कि सिक्का ऐप में कुछ ऐसे गेम होते हैं जिसके लिए आपको ज्यादा कॉइन मिलते हैं तो आप उसी गेम को ज्यादा प्रेफर करें जिसके लिए ज्यादा कॉइन मिलें।
- Use Referral Program – अगर आपकी किसी सोशल मीडिया साइट पर ज्यादा Followers हैं तो आप इसका रेफरल प्रोग्राम के जरिए ज्यादा पैसा कमा सकते हैं। क्योंकि जब आपके ज्यादा Followers रहेंगे तो ज्यादा आपके रेफरल लिंक से सिक्का ऐप को डाउनलोड करेंगे जिससे आपकी ज्यादा कमाई होगी।
FAQs – Sikka App से पैसे कैसे कमाएं?
Q1. Sikka App में रेफरल कोड कहाँ डालें?
जब आप Sikka App में Sign Up करते हैं तो OTP वेरिफाई करने के बाद आपको रेफरल कोड डालने का ऑप्शन मिलता है। तो वहां आप रेफरल कोड डाल सकते हैं।
Q2. Sikka App में कम से कम कितना सा निकाल सकते हैं?
अगर आपके सिक्का वॉलेट में 50 Sikka Coin है तो उसको निकाल सकते हैं जिसके लिए आपको ₹5 मिलते हैं।
Q3. 2026 में Sikka App के नए फीचर क्या हैं?
2026 में Sikka App ने खुद को पूरी तरह से री-ब्रांड और अपग्रेड किया है। अब यह सिर्फ एक साधारण “Task” ऐप नहीं रहा, बल्कि एक Gamified Finance & Reward Ecosystem बन गया है।
Q4. Sikka App से कितना पैसा कमा सकते हैं?
Sikka App से आप कितना पैसा कमा सकते हैं वो आपके ऊपर निर्भर करता है जितना ज्यादा आप टास्क पूरा करेंगे उतना ही ज्यादा आपकी कमाई होगी।
निष्कर्ष – Sikka App से पैसे कैसे कमाएं?
दोस्तों मुझे पूरा भरोसा है इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आप Sikka App से पैसा कमाना सिख गए होंगे। इसमें अगर आप मेरे द्वारा बताई Tips को फॉलो करते हैं तो Sikka App से ज्यादा कमाई कर पाएंगे। इसमें मैं Sikka App के 2026 में सभी अपडेटेड तरीकों के बारे में बताया हूँ।
अगर आपको अभी भी कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछें मैं आपके कमेंट का जवाब जल्दी ही देने की कोशिश करूँगा। और आपको मेरा यह लेख Sikka App से पैसे कैसे कमाएं अच्छा लगा हो तो इसे अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें।