Aadhar Card Mobile Update 2026: अब घर बैठे आधार में बदलें अपना मोबाइल नंबर, UIDAI ने शुरू किया नया तरीका!

अगर आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना चाहते हैं, लेकिन आधार सेंटर के चक्कर काटने से डर रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। UIDAI ने साल 2026 में एक ऐसी तकनीक पेश की है, जिससे अब आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन से ही मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।

इस नए अपडेट में सबसे खास बात यह है कि अब आपको किसी कागजी कार्रवाई की जरूरत नहीं है। बस एक ऐप, आपका चेहरा (Face Scan) और ओटीपी के जरिए यह काम चुटकियों में हो जाएगा।

इस लेख में मैं आपको मोबाइल आधार में मोबाइल नंबर चेंज करने के बारे में पूरी जानकारी देने वाला हूँ, तो इस लेख में आप अंत तक बने रहें जिसको आपको इसके बारे में पूरी जानकारी हो जाएगी। 

UIDAI का नया ‘फेस स्कैन’ अपडेट क्या है?

भारत सरकार ने आधार सेवाओं को और सुरक्षित बनाने के लिए Face Authentication फीचर लॉन्च किया है। पहले मोबाइल नंबर बदलने के लिए फिंगरप्रिंट या सेंटर जाना अनिवार्य था।

लेकिन अब 2025 के अंत में आए इस अपडेट के बाद, आप अपने फोन के कैमरे से चेहरा स्कैन करके अपनी पहचान साबित कर सकते हैं और अपना नंबर बदल सकते हैं।

कौन उठा सकता है इस सुविधा का लाभ?

यह सेवा उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है जिनका मोबाइल नंबर पहले से आधार में जुड़ा था, लेकिन अब वह नंबर खो गया है या बंद हो गया है।

  • आपका आधार एक्टिव होना चाहिए।
  • आपके पास एक अच्छा कैमरा वाला स्मार्टफोन होना चाहिए।
  • फेस स्कैन के लिए चेहरे पर अच्छी रोशनी होनी चाहिए।

घर बैठे आधार में नंबर बदलने का तरीका 2026

चलिए इस लेख के मुख्य पॉइंट पर चलते हैं और घर बैठे अपने मोबाइल के जरिये आधार में मोबाइल कैसे चेंज किया जा सकता है इसके बारे में जानते हैं जिसके लिए आप निचे इन स्टेप को फॉलो करें:

  • ऐप डाउनलोड करें – सबसे पहले Play Store से Aadhaar का बीटा (Beta) वर्जन वाला ऐप डाउनलोड करें और सभी परमिशन को ‘Allow’ करें। 
  • लॉगिन प्रोसेस – अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें। इसके बाद आपके फोन में मौजूद सिम कार्ड से एक ऑटोमैटिक SMS वेरिफिकेशन होगा। 
  • फेस ऑथेंटिकेशन – कैमरा खुलने पर अपना चेहरा सामने लाएं। जब फ्रेम ग्रीन हो जाए, तो अपनी आंखें झपकाएं (Blink करें)। इससे आपका लॉगिन सफल हो जाएगा। 
  • पिन सेट करें – सुरक्षा के लिए 6 अंकों का एक नया पिन (PIN) बनाएं। 
  • अपडेट सेक्शन में जाएं – ऐप के नीचे ‘Services’ में जाएं और ‘My Aadhaar Update’ पर क्लिक करें। यहाँ ‘Mobile Number’ का विकल्प चुनें। 
  • नया नंबर दर्ज करें – अपना नया मोबाइल नंबर डालें और उस पर आए OTP को वेरिफाई करें। 
  • दोबारा फेस स्कैन – Request सबमिट करने के लिए एक बार फिर अपना चेहरा स्कैन करें। ध्यान रहे कि रोशनी अच्छी हो और आपने चश्मा न पहना हो। 
  • फीस का भुगतान – आपको ₹75 की फीस Google Pay, PhonePe या कार्ड के जरिए ऑनलाइन जमा करनी होगी। 
  • रसीद डाउनलोड करें – पेमेंट के बाद आपको एक SRN नंबर मिलेगा। इसका स्क्रीनशॉट ले लें ताकि आप स्टेटस चेक कर सकें।

निष्कर्ष – Aadhar Card Mobile Update 2026

दोस्तों मुझे पूरा भरोसा है इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आप अभी के समय घर बैठे अपने मोबाइल के जरिये आधार में मोबाइल नंबर चेंज करना सिख गए होंगे। और अब आपको आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आधार सेवा केंद्र पर लाइन लगाने की  नहीं पड़ेगी। 

अगर आपको अभी भी कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं, हम आपके कमेंट का जवाब जल्दी ही देने की कोशिश करेंगे। और अगर आपको मेरा यह लेख अच्छा लगा हो तो इससे अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें। 

दोस्तों, मेरा नाम बादल है, मैं करीब 3 साल से Make Money Online, Blogging, Finance पर आर्टिकल लिख रहा हूँ, और अपने इस ब्लॉग पर पैसे कमाने के Proven तरीकों और Finance के बारे में बताता हूँ।

Disclaimer:- किसी भी वेबसाइट पर अपना दस्तावेज अपडेट और फीस पेमेंट करने से पहले आप अपनी तरफ से रिसर्च जरूर करें। अगर Official Portal हो तभी वहां अपना दस्तावेज शेयर और Fees पैमेंट करें।

Leave a Comment