दोस्तों अयोध्या के बेरोजगार युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार एक बड़ा तोहफा लेकर आई है। रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से अयोध्या में एक दिवसीय रोजगार मेले (Job Fair) का आयोजन किया जा रहा है।
इस मेले में कई नामी प्राइवेट कंपनियाँ हिस्सा ले रही हैं, जो मौके पर ही इंटरव्यू लेकर युवाओं को जॉब ऑफर देंगी। अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह मौका आपके लिए बहुत खास हो सकता है।
Ayodhya Rojgaar Mela 2026: Quick Overview
| विवरण | जानकारी |
| मेले का नाम | उत्तर प्रदेश रोजगार मेला (Ayodhya) |
| कुल पद | लगभग 1500+ |
| मेले की तारीख | 05 फरवरी 2026 (संभावित) |
| स्थान | गुरूनानक अकैडमी गर्ल्स इण्टर कालेज, उसरू, रायबरेली रोड, अयोध्या |
| योग्यता | 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, ग्रेजुएट |
| आधिकारिक वेबसाइट | rojgaarsangam.up.gov.in |
रोजगार मेला अयोध्या में कौन लोग भाग ले सकते हैं?
दोस्तों सबसे पहले तो आपको बता दूँ कि इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए युवाओं का सेवायोजन पोर्टल (Sewayojan Portal) पर पंजीकरण होना अनिवार्य है।
- शैक्षणिक योग्यता: कम से कम 10वीं पास से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त युवा शामिल हो सकते हैं।
- आयु सीमा: सामान्यतः 18 से 35 वर्ष (कुछ पदों के लिए 45 वर्ष तक)।
- अनुभव: फ्रेशर्स (Freshers) और अनुभवी दोनों के लिए अलग-अलग कंपनियों में मौके हैं।
अयोघ्या रोजगार मेला में Selection कैसे होगा?
अगर आप अयोध्या रोजगार मेला में जाकर भाग लेना चाहते हैं और अपने लिए अच्छी नौकरी पाना चाहते हैं तो आपको बताता हूँ मेले में चयन की प्रक्रिया बहुत ही आसान और पारदर्शी होती है:
- सबसे पहले आपको पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
- मेले वाले दिन अपने सभी ओरिजिनल दस्तावेजों और फोटोकॉपी के साथ निर्धारित स्थान पर पहुँचना होगा।
- कंपनियाँ आपका साक्षात्कार (Interview) लेंगी।
- सफल होने पर आपको मौके पर ही चयन पत्र (Selection Letter) या ट्रेनिंग की जानकारी दी जाएगी।
अयोध्या रोजगार मेला के लिए आवेदन कैसे करें?
जैसा की आपको बता दिया हूँ कि सबसे पहले आपको पोर्टर पर जाकर आवेदन करना होगा अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- Step 1: सबसे पहले आप रोजगार मेला की ऑफिशियल वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जाएं।
- Step 2: अब वहां आप ‘Job Seeker’ के रूप में नया अकाउंट बनाएं।

- Step 3: फिर अपनी प्रोफाइल (शिक्षा, फोटो, सिग्नेचर) पूरी तरह अपडेट करें।
- Step 4: अब ‘Rojgaar Mela’ वाले विकल्प पर जाकर अयोध्या के इस मेले के लिए आवेदन करें।
- इन्हे भी पढ़ें – Pashupalan Vibhag Bharti 2026: 10वीं पास के लिए ‘पशु मित्र’ के पदों पर सीधी भर्ती, यहाँ से भरें ऑफलाइन फॉर्म
- इन्हे भी पढ़ें – Home Guard Bharti 2026: 7वीं और 10वीं पास के लिए 1200+ पदों पर सीधी भर्ती, यहाँ से भरें ऑनलाइन फॉर्म
निष्कर्ष (Conclusion)
अयोध्या में आयोजित होने वाला यह रोजगार मेला उन युवाओं के लिए संजीवनी साबित हो सकता है जो लंबे समय से प्राइवेट सेक्टर में एक अच्छी शुरुआत की तलाश में हैं। यहाँ एक ही छत के नीचे दर्जनों कंपनियों से मिलने और अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलता है। तैयारी के साथ जाएं, फॉर्मल कपड़े पहनें और अपना अपडेटेड बायोडाटा (Resume) साथ ले जाना न भूलें।
दोस्तों मुझे पूरा भरोसा है आपको मेरा यह लेख जरूर पसंद आया होगा अगर आपको मेरा यह लेख अच्छा लगा तो इसे आप अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें।