Khanij Vibhag Bharti 2026: 8वीं और 10वीं पास के लिए कांस्टेबल और अन्य पदों पर सीधी भर्ती, यहाँ से डाउनलोड करें फॉर्म

Khanij Vibhag Bharti 2026 – नमस्कार दोस्तों अगर आप कम पढ़े-लिखे हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो खनिज विभाग (Mines Department) आपके लिए एक बहुत बड़ा मौका लेकर आया है। विभाग ने कांस्टेबल, चौकीदार और ड्राइवर जैसे कई पदों पर भर्ती निकाली है।

इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आपका चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के होगा। केवल आपकी पढ़ाई के नंबरों के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसके बारे में मैं इस लेख पूरी जानकारी दिया हूँ।

Khanij Vibhag Bharti 2026: Quick Overview

विवरणजानकारी
पद का नामवाहन चालक, भृत्य, सिपाही, चौकीदार, प्रयोगशाला परिचारक
कुल पद39
योग्यता8वीं या 10वीं पास
आयु सीमा18 से 35 साल (आरक्षण के साथ 40 तक)
आवेदन का तरीकाऑफलाइन
अंतिम तिथि6 फरवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइटhttps://chhattisgarhmines.gov.in/

Disclaimer: यह भर्ती मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के खनिज विभाग द्वारा निकाली गई है। अन्य राज्यों के उम्मीदवार पात्रता की जांच आधिकारिक वेबसाइट पर कर लें। आवेदन फॉर्म बताए गए पते पर समय से पहुंचना अनिवार्य है।

खनिज विभाग भर्ती के पदों का नाम और सैलरी की जानकारी

खनिज विभाग ने अलग-अलग काम के लिए कई पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इन पदों पर मिलने वाली सैलरी सरकारी ग्रेड-पे के अनुसार काफी अच्छी है।

  • सिपाही (Constable): सुरक्षा और गश्त का काम।
  • वाहन चालक (Driver): विभाग की गाड़ियां चलाना।
  • चौकीदार (Watchman): कार्यालय और साइट की रखवाली।
  • भृत्य (Servant/Peon): ऑफिस के सहायक कार्य।
  • प्रयोगशाला परिचारक: लैब में सहायता करना।

खनिज विभाग भर्ती की जरूरी तारीखें

दोस्तों इस भर्ती के लिए आवेदन करने का समय बहुत कम बचा है। अगर आप सच में नौकरी चाहते हैं, तो अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपना फॉर्म जल्द से जल्द भेज दें।

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख7 जनवरी 2026
आवेदन शुरू होने की तारीखजनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि6 फरवरी 2026
मेरिट लिस्ट जारी होने की संभावित तिथिमार्च 2026

खनिज विभाग भर्ती के लिए योग्यता और आयु सीमा

विभाग ने इन पदों के लिए योग्यता बहुत ही सरल रखी है ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण और शहरी युवा इसमें शामिल हो सकें।

पद का नामयोग्यता (Qualification)
कांस्टेबल / सिपाही10वीं या 12वीं पास
ड्राइवर / चौकीदार / भृत्य8वीं पास
प्रयोगशाला परिचारक10वीं पास (विज्ञान के साथ)

और इसके लिए आयु सीमा निचे कुछ प्रकार हैं:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष।
  • अधिकतम आयु: 35 से 40 वर्ष (छूट के साथ)

खनिज विभाग भर्ती में सिलेक्शन कैसे होगा?

दोस्तों खनिज विभाग भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन उनकी मेहनत और पढ़ाई के आधार पर होगा। इसमें कोई भी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा।

आपका चयन पूरी तरह से मेरिट लिस्ट पर आधारित होगा। विभाग आपकी 8वीं और 10वीं की मार्कशीट के अंकों को देखेगा और उसी के अनुसार एक लिस्ट तैयार करेगा। कांस्टेबल पद के लिए ऊंचाई और फिजिकल मापदंड भी देखे जाएंगे।

खनिज विभाग भर्ती का ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

चूंकि यह भर्ती ऑफलाइन है, इसलिए आपको अपना आवेदन पत्र डाक के जरिए विभाग के पते पर भेजना होगा।

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट से Application Form डाउनलोड करें।
  • अब फॉर्म में मांगी गई जानकारी जैसे नाम, पता, और शैक्षणिक योग्यता भरें।
  • अब अपनी 8वीं/10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड और मूल निवासी प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी साथ लगाएं।
  • फिर फॉर्म को एक लिफाफे में डालें और उस पर “आवेदित पद का नाम” जरूर लिखें।
  • इस लिफाफे को रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट से खनिज विभाग के पते पर भेज दें।

निष्कर्ष – Khanij Vibhag Bharti 2026

Khanij Vibhag Bharti 2026 उन सभी युवाओं के लिए एक बड़ा मौका है जो बिना परीक्षा दिए सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। अगर आप 8वीं या 10वीं पास हैं, तो 6 फरवरी 2026 से पहले अपना आवेदन जरूर भेज दें। मुझे लगता है यह नौकरी सुरक्षा और स्थायित्व के लिहाज से बहुत अच्छी है।

अगर आपको और भी कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं, हम आपके कमेंट का जवाब जल्दी देने की कोशिश करेंगे। अगर आपको मेरा यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें।

दोस्तों, मेरा नाम बादल है, मैं करीब 3 साल से Make Money Online, Blogging, Finance पर आर्टिकल लिख रहा हूँ, और अपने इस ब्लॉग पर पैसे कमाने के Proven तरीकों और Finance के बारे में बताता हूँ।

Disclaimer:- किसी भी वेबसाइट पर अपना दस्तावेज अपडेट और फीस पेमेंट करने से पहले आप अपनी तरफ से रिसर्च जरूर करें। अगर Official Portal हो तभी वहां अपना दस्तावेज शेयर और Fees पैमेंट करें।

Leave a Comment