India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 30,000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती

India Post GDS Recruitment 2026 – नमस्कार दोस्तों भारतीय डाक विभाग (India Post) ने साल 2026 के लिए ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की पूरी तैयारी कर ली है। अगर आप केवल 10वीं पास हैं और बिना किसी लिखित परीक्षा के सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सबसे बड़ा सुनहरा मौका है।

इस साल लगभग 30,000 से अधिक पदों पर भर्ती आने की संभावना है, जिसमें ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के पद शामिल होंगे।

हाल ही अपडेट के अनुसार, इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन फरवरी 2026 तक जारी किया जा सकता है। खास बात यह है कि इसमें कोई इंटरव्यू या परीक्षा नहीं होती है, बल्कि आपका सिलेक्शन आपकी 10वीं कक्षा के अंकों (Merit-Based) के आधार पर किया जाता है।

इस लेख में मैं आपके इस जाॅब के बारे में पूरी जानकारी देने वाला हूँ, तो चलिए ज्यादा समय न लेते इस लेख को शूरु करते हैं।

India Post GDS Recruitment 2026 – Overviews

विवरणजानकारी
भर्ती का नामIndia Post Gramin Dak Sevak (GDS) Recruitment 2026
कुल पद (अनुमानित)28,740 से 30,000+ (BPM, ABPM, Dak Sevak)
नोटिफिकेशन जारी होने की संभावित तिथिफरवरी 2026 तक
आवेदन की संभावित तिथिफरवरी 2026 तक (अधिकारिक घोषणा के साथ)
योग्यता10वीं पास (गणित और अंग्रेजी के साथ)
चयन प्रक्रिया10वीं के अंकों पर मेरिट लिस्ट, दस्तावेज सत्यापन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://indiapostgdsonline.gov.in/

India Post GDS 2026 के लिए पात्रता और आयु सीमा

दोस्तों डाक विभाग में शामिल होने के लिए विभाग ने कुछ मानक तय किए हैं। इसलिए मैं आपको सलाह देता हूँ, कि आवेदन करने से पहले इन शर्तों को ध्यान से पढ़ लें:

  • शैक्षणिक योग्यता – उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (High School) पास होना अनिवार्य है। इसमें आपके पास गणित और अंग्रेजी विषय होने चाहिए।
  • स्थानीय भाषा का ज्ञान – आप जिस भी सर्कल (राज्य) के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है और आपने 10वीं तक वह भाषा पढ़ी हो।
  • आयु सीमा – न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार OBC को 3 साल और SC/ST वर्ग को 5 साल की छूट दी जाएगी।
  • अन्य योग्यता – कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान और साइकिल चलाना आना अनिवार्य है।

India Post GDS 2026 लिए आवेदन शुल्क कितना लगेगा?

India Post GDS भर्ती के लिए आवेदन शुल्क बहुत ही कम रखा गया है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के युवा भी आसानी से आवेदन कर सकें:

  • General / OBC / EWS: ₹100 मात्र
  • SC / ST / PwD / सभी महिलाएं: कोई शुल्क नहीं (Free)

India Post GDS 2026 के लिए कौन से जरूरी दस्तावेज की जरूरत होगी?

इस भर्ती का ऑनलाइन फॉर्म भरते समय और सिलेक्शन के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए आपके पास जरूरी दस्तावेज होने चाहिए जो निचे इस प्रकार हैं:

  • 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट।
  • आधार कार्ड / पहचान पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  • पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर (स्कैन कॉपी)।
  • निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)।
  • 60 दिनों का बेसिक कंप्यूटर सर्टिफिकेट।

निष्कर्ष – India Post GDS Recruitment 2026

India Post GDS Recruitment 2026 उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो अपने ही गांव या ब्लॉक में रहकर सरकारी सेवा करना चाहते हैं। कम काम के घंटे और सरकारी पहचान इस नौकरी को ग्रामीण भारत में बेहद लोकप्रिय बनाती है।

मैं यही कहूंगा अगर आपके 10वीं में अच्छे अंक हैं, तो नोटिफिकेशन जारी होते ही बिना देरी किए आवेदन करें। और अपनी पसंद के ‘डिवीजन’ का चुनाव बहुत सावधानी से करें, क्योंकि आपकी पोस्टिंग उसी पर निर्भर करेगी।

दोस्तों, मेरा नाम बादल है, मैं करीब 3 साल से Make Money Online, Blogging, Finance पर आर्टिकल लिख रहा हूँ, और अपने इस ब्लॉग पर पैसे कमाने के Proven तरीकों और Finance के बारे में बताता हूँ।

Disclaimer:- किसी भी वेबसाइट पर अपना दस्तावेज अपडेट और फीस पेमेंट करने से पहले आप अपनी तरफ से रिसर्च जरूर करें। अगर Official Portal हो तभी वहां अपना दस्तावेज शेयर और Fees पैमेंट करें।

Leave a Comment