Azim Premji Scholarship Yojana 2026: 12वीं पास लड़कियों को हर साल मिलेंगे ₹30,000, जानें कैसे करें आवेदन?

Azim Premji Scholarship Yojana 2026 – 12th Pass लड़कियों के लिए एक बहुत ही शानदार खबर है! अजीम प्रेमजी फाउंडेशन (Azim Premji Foundation) ने अपनी स्कॉलरशिप योजना के दूसरे चरण (Phase 2) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस योजना के तहत स्नातक (Graduation) की पढ़ाई कर रही छात्राओं को सालाना ₹30,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।

अगर आपने हाल ही में 12वीं पास की है और कॉलेज की फीस को लेकर चिंतित हैं, तो यह स्कॉलरशिप आपके सपनों को सच करने में मदद कर सकती है। इस लेख में हम इस योजना के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। तो चलिए अब ज्यादा समय न लेते हुए इस लेख को शुरू करते हैं। 

Azim Premji Scholarship Yojana 2026 – Overview

विवरण जानकारी
योजना का नामअजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना 2026
छात्रवृत्ति राशि₹30,000 हर साल (पूरी डिग्री अवधि के लिए)
लाभार्थीकेवल लड़कियां (छात्राओं के लिए)
शैक्षणिक योग्यता10वीं और 12वीं सरकारी स्कूल से उत्तीर्ण
अंतिम तिथि31 जनवरी 2026
आवेदन का तरीकाऑनलाइन (आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से)
आधिकारिक वेबसाइटhttps://azimpremjifoundation.org/

Azim Premji Scholarship के लिए कौन लोग आवेदन कर सकते हैं?

चलिए अब सबसे पहले जान लेते हैं कि कौन लोग आवेदन कर सकते हैं अगर इस स्कॉलरशीप के लिए आवेदन करना चाहती हैं, तो आपको कुछ शर्तो को पूरा करना होगा जो निचे इस प्रकार हैं:

  • राज्य – आप उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उड़ीसा समेत कुल 20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की निवासी होनी चाहिए।
  • स्कूली शिक्षा – आपने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई किसी सरकारी स्कूल से एक ‘नियमित छात्रा’ (Regular Student) के रूप में पूरी की हो।
  • वर्तमान कोर्स – आपने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में किसी मान्यता प्राप्त स्नातक डिग्री (BA, BSc, BCom) या 2 से 5 वर्ष की अवधि वाले डिप्लोमा कोर्स के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया हो।
  • अन्य स्कॉलरशिप – यदि आप पहले से कोई अन्य स्कॉलरशिप ले रही हैं, तब भी आप इसके लिए पात्र हैं।

Azim Premji Scholarship आवेदन के लिए दस्तावेज कौन से लगेंगे?

चलिए अब मैं Azim Premji Scholership आवेदन करने के लिए कौन से जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी उसके बारे में जान लेते हैं जो निचे इस प्रकार हैं:

  • पासपोर्ट साइज फोटो: 6 महीने से पुराना न हो और बैकग्राउंड हल्का/सफेद हो।
  • हस्ताक्षर (Sign): स्कैन किया हुआ।
  • पहचान पत्र: आधार कार्ड।
  • बैंक विवरण: बैंक पासबुक या पिछले 1 महीने का बैंक स्टेटमेंट।
  • मार्कशीट: 10वीं और 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट।
  • प्रवेश का प्रमाण: बोनाफाइड सर्टिफिकेट या कॉलेज की फीस रसीद।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के दूसरे चरण के आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है इसकी जरूरी तिथि निचे इस प्रकार हैं:

आवेदन शुरू10 जनवरी 2026
अंतिम तिथि31 जनवरी 2026

Azim Premji Scholarship के लिए आवेदन कैसे करें?

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको आवेदन करना होगा तभी आप इस योजना ले पाएंगी। अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना की आवेदन प्रक्रिया निचे कुछ इस प्रकार है:

  • सबसै पहले आधिकारिक वेबसाइट (azimpremjifoundation.org) पर जाएं।
  • अब ‘Scholarship’ सेक्शन में जाकर रजिस्टर करें।
  • फिर उसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी भरें।
  • अब सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म को एक बार रिव्यू करें और सबमिट बटन दबाएं।

इस प्रोसेस को पूरा करने के बाद सफलता पूर्वक आवेदन हो जायेगा। 

निष्कर्ष – Azim Premji Scholarship Yojana 2026

तो दोस्तों आपको मेरा यह लेख कैसा लगा इसमें मैं अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना के बारे में पूरी जानकारी बहुत आसान भाषा में दिया हूँ। इस लेख Azim Premji Scholarship Yojana 2026 को आप उन लड़कियों को जरूर शेयर करें जो अपनी आर्थिक स्थिति के कारण पढ़ाई को लेकर चिंतित रहती है। 

दोस्तों, मेरा नाम बादल है, मैं करीब 3 साल से Make Money Online, Blogging, Finance पर आर्टिकल लिख रहा हूँ, और अपने इस ब्लॉग पर पैसे कमाने के Proven तरीकों और Finance के बारे में बताता हूँ।

Disclaimer:- किसी भी वेबसाइट पर अपना दस्तावेज अपडेट और फीस पेमेंट करने से पहले आप अपनी तरफ से रिसर्च जरूर करें। अगर Official Portal हो तभी वहां अपना दस्तावेज शेयर और Fees पैमेंट करें।

Leave a Comment